Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोटाबाग क्षेत्र नोदा स्थित उत्तराखण्ड के प्रथम हाइड्रोपॉनिक पॉलीहाउस का आयुक्त दीपक रावत ने किया निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 दिसम्बर 2022, मंगलवार, कोटाबाग/कालाढूँगी। आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को कोटाबाग क्षेत्र नोदा में उत्तराखण्ड का प्रथम हाइड्रोपॉनिक पॉलीहाउस का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान रैड ओटर फार्म के स्वामी ए. दास ने आयुक्त को बताया कि यह उत्तराखण्ड का प्रथम हाइड्रोपॉनिक पॉलीहाउस नर्सरी है, जिसमें मिट्टी के बिना पानी ही सब्जियों का उत्पादन हो रहा है। इस हाइड्रोपॉनिक नर्सरी में मछली के वेस्ट के पोषक तत्वों व रसायन से पालक, गोभी, टमाटर आदि बिना रासायनिक युक्त सब्जियों का उत्पादन हो रहा है। इस पॉलीहाउस में आम खेती से काफी जल्दी सब्जियों का उत्पादन होता है।

आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि हाइड्रोपॉनिक की सब्जियों की अच्छी गुणवत्ता, नुकसान की कमी के साथ ही रासायनिक युक्त खेती से किसानों की आय दोगुनी होगी। इसके लिए किसानों को प्रेरित किया जायेगा ताकि पर्वतीय क्षेत्र के किसानों की आय बढेगी व उनकी आर्थिकी मजबूत होगी। उन्होंने संयुक्त निदेशक कृषि पीके सिंह को निर्देश दिये कि इस प्रकार के प्रोजेक्ट के लिए किसानों को जागरूक करें जिससे किसान इस प्रकार के प्रोजेक्ट अपनाकर अपनी आजीविका बढ़ाकर पर्वतीय क्षेत्र के किसान अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकते हैं, साथ ही किसानों की आय दोगुनी होगी वही पर्वतीय क्षेत्र से किसानों आर्थिकी मजबूत होने से पलायन भी रूकेगा।

इसके पश्चात आयुक्त रावत द्वारा राजकीय पौधशाला, कालाढूँगी का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होंने उद्यान अधिकारी डॉ० नरेन्द्र कुमार को निर्देश दिये कि किसानों की डिमांड के अनुसार नर्सरी मे पौधों का उत्पादन करें। जिससे किसानों की जरूरत पूरी हो सके। निरीक्षण दौरान आयुक्त रावत कोटाबाग क्षेत्र के स्वंय सहायता समूहों एवं आम जनमानस की समस्याओं से रूबरू हुये।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रेखा कोहली, संयुक्त निदेशक कृषि पी.के. सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डॉ० नरेन्द्र कुमार के साथ ही विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!