Breaking News :
>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल>>आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप>>‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में>>उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई>>कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा>>मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम>>देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार>>सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : मुख्यमंत्री>>भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा>>पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित : महाराज>>SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू>>स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी
उत्तराखण्डनैनीताल

आयुक्त दीपक रावत ने सिटी मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 दिसम्बर 2023, सोमवार, हल्द्वानी। आज, 8 दिसम्बर, सोमवार को आयुक्त दीपक रावत ने सिटी मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

उप जिलाधिकारी कार्यालय की पार्किंग में जमा पर्ची में अनियमितता पाये जाने पर पार्किंग स्वामी को नोटिस देने के निर्देश दिये। उप जिलाधिकारी कार्यालय में साफ-सफाई नहीं होने पर सिटी मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी को नियमित साफ सफाई के साथ ही डस्टबिन भी रखने के निर्देश दिये। आयुक्त ने कहा कि साफ-सफाई की नियमित मानिटरिंग भी अधिकारियों द्वारा की जाए।

उप जिलाधिकारी कार्यालय में 143 प्रकरणों में दिनांक रहित आवेदन एवं लम्बित आवेदनों के प्रकरणों की जानकारी नहीं देने पर तहसीलदार एवं आर.ए. संजय तिवारी का स्पष्टीकरण किया तलब।
दोनों कार्यालयों में रात्रि गार्ड की संख्या में कम होने पर उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये कि शीघ्र गार्डों की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कि इन कार्यालयों में आमजनमास के कार्य किये जाते हैं एवं काफी संवेदनशील अभिलेख कार्यालय में रहते हैं। आयुक्त ने शीघ्र इस कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिये।

आयुक्त रावत ने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जनता से सम्बन्धित कार्यों के लिए उप जिलाधिकारी एवं तहसील कार्यालयों में लम्बित रजिस्टर होना अनिवार्य है कि कितने लोगों के प्रकरण पर कार्यवाही नहीं हुई, तो कारण क्या था। उन्होंने कहा कि भविष्य में कार्यालय में लम्बित प्रकरणों के लिए रजिस्टर न मिलने पर सम्बन्धितों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

उप जिलाधिकारी कार्यालय की बायोमेट्रिक मशीन खराब होने पर उन्होंने उप जिलाधिकारी को शीघ्र बायोमेट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिये साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी एवं प्राधिकरण की उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि तीन कर्मचारियों द्वारा पंजिका में हस्तारक्षर नहीं किये गये थे तथा कर्मचारी कार्यालय में उक्त अवधि में उपस्थित नहीं थे। जिस पर आयुक्त ने सिटी मजिस्ट्रेट को कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये।

उप जिलाधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने धारा 33/39 भू-आधिपत्य की पत्रावली, 143 के प्रकरण तथा धारा 41 के रजिस्टर चैक किये गये। 143 के आवेदन के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि किसी भी आवेदन में दिनांक नहीं थी तथा सभी आवेदन पत्रावलियाँ दिनांक रहित पायी गयी। 143 पत्रावलियों में लम्बित प्रकरणों की जानकारी के साथ ही तहसीलदार द्वारा कई मामलों में रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई थी, जिस पर आर.ए. संजय तिवारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये। मौके पर आयुक्त ने तहसीलदार के साथ ही उपजिलाधिकारी कार्यालय के आर.ए. संजय तिवारी का भी स्पष्टीकरण तलब किया और उप जिलाधिकारी को नियमित मानिटरिंग करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आम जनता के कार्यों में कोताही होने पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

उप जिलाधिकारी कार्यालय में आयुक्त के निरीक्षण के दौरान फरियादी मुन्नी देवी निवासी तिकोनियाँ ने आयुक्त को बताया कि बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के साथ ही वह काफी दिनों से बीमारी से पीडित है जिसे एमआरआई कराने के लिए धनराशि भी नहीं है। मौके पर आयुक्त ने मुन्नी देवी के बेटे का जन्म प्रमाण बनाने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिये तथा मुन्नी देवी के एमआरआई हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी सुशीला तिवारी को दूरभाष पर शीघ्र एमआरआई कराने के निर्देश दिये। जिस पर मुन्नी देवी ने आयुक्त का धन्यवाद किया।

निरीक्षण के उपरान्त आयुक्त कैम्प कार्यालय के निकट सिंथिया सीनियर सेकेन्ड्ररी स्कूल की बस से बच्चे उतर रहे थे। आयुक्त ने बस के अन्दर देखा कि बस की सभी व्यवस्थायें सही पाई गई। वाहन में फर्स्ट एड बाक्स, फायर उपकरण एवं इमरजेंसी डोर की व्यवस्था सही पाई गई। आयुक्त ने बच्चों से इस सम्बन्ध में पूछा सभी बच्चों द्वारा सभी सुरक्षा के उपाय हेतु संतोषजनक जवाब दिया तथा वाहन चालक द्वारा आपातकाल के समय बच्चों को कैसे बाहर निकालना है इसका भी डैमो मौके पर दिया गया, आयुक्त ने संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उप जिलाधिकारी पारितोष वर्मा के साथ ही सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!