Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

पहाड़ प्रेमी राकेश बिजल्वाण की सराहनीय पहल व कोशिश : गाँव-गाँव में लगे निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प

  • ‘विचार एक नई सोच’ के संपादक व चौखम्बा मेडिकॉज के प्रोपराइटर राकेश बिजल्वाण के विशेष अनुरोध पर डॉ० जोशी पहुँचे घण्डियाल, आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020, देहरादून/कल्जीखाल। विकास खंड कल्जीखाल के मानियारस्यूं पट्टी स्थित घण्डियाल बाजार में चौखम्बा मेडिकॉज़ व स्टार क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में प्रदेश के वरिष्ठ फिजिशियन व कार्डियोलॉजिस्ट डॉ० एस.डी. जोशी द्वारा एक सौ पचास से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस मौके पर 60 से अधिक मरीजों की नि:शुल्क ईसीजी व पैथोलॉजी टेस्ट किया गया। घण्डियाल के साधन सहकारी भवन में आयोजित इस शिविर में डॉ० एस.डी. जोशी से स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। चौखम्बा मेडिकॉज़ ग्रुप के सौजन्य से शिविर में आये 60 मरीजों का नि:शुल्क ईसीजी व 75 मरीजों का पैथोलॉजी टेस्ट किये गए।

[box type=”shadow” ]

  • पहाड़ प्रेमी राकेश बिजल्वाण की सराहनीय पहल व कोशिश : गाँव-गाँव में लगे निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प

विदित रहे कि “विचार एक नई सोच” न्यूज पोर्टल के सम्पादक व चौखम्बा मेडिकॉज के प्रोपराइटर राकेश बिजल्वाण, कोरोना काल की शुरुआत से ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क मास्क व सेनेटाइजर बॉटते रहे हैं, साथ ही उनके द्वारा बेहद कम लागत पर वे गरीबों को नि:शुल्क दवाइयाँ बाँटी जाती रही हैं। विगत कई महीनों से पौड़ी जनपद के घण्डियाल बाजार में कैम्प कर रहे राकेश बिजल्वाण ने जब पाया कि इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का सम्पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है तब उन्होंने ठेठ ग्रामीण इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आज घण्डियाल बाजार में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जिसमें अपने सहयोगी मित्रों के अलावा स्टार क्लब श्रीनगर को सहयोगी के रूप में जोड़कर जाने माने वरिष्ठ फिजिशियन व कार्डियोलॉजिस्ट डॉ० एस.डी. जोशी को विशेष अनुरोध पर आमंत्रित किया गया था। जिसका परिणाम यह निकला कि आज सम्पूर्ण क्षेत्रों से लगभग डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया और औषधि प्राप्त की। स्टार क्लब श्रीनगर के सौजन्य से शिविर में आये मरीजों को मास्क सैनिटाइजर व जूस वितरित किये गए।[/box]
इस मौके पर विचार एक नई सोच न्यूज़ पोर्टल के संपादक राकेश बिजल्वाण, सामाजिक कार्यकर्ता व वॉइस ऑफ माउंटेन के जगमोहन डाँगी, विक्रम पटवाल, स्टार क्लब के पी.बी. नैथानी वेद व्रत शर्मा, नवल किशोर जोशी, अजय जोशी प्रदीप मल्ल, ग्राम उप प्रधान संजय रावत के साथ दीपक जुगरान, सुशील कुमार, नरेश भारद्वाज, मोहन पुरोहित, कन्चन, विकास रावत, मेहर चंद आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!