Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

पहाड़ प्रेमी डॉ० शंकर दत्त जोशी की सराहनीय मुहिम “स्वस्थ घर-स्वस्थ उत्तराखंड”

➤    मुहिम को चमोली में मातृशक्ति का अपार जन-समर्थन

➤    दूरस्थ इलाकों से स्वागत को पहुँची महिलाओं ने कहा हमारे लिए देवदूत हैं डॉ० जोशी

➤    पहाड़ प्रेमी डॉ० एस.डी. जोशी का ‘हर घर स्वस्थ’ अभियान जारी, चमोली के मेल्ठा गाँव में लगाया फ्री मेडिकल हैल्थ कैम्प

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 नवम्बर 2021, सोमवार, देहरादून। इस धरा पर डॉक्टर (चिकित्सक) को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। इस कथन को साकार करते हुए दिखाई देते हैं, उत्तराखंड के पहाड़ प्रेमी डॉक्टर शंकर दत्त जोशी। डॉ० जोशी की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि जिन-जिन जनपदों में इन्होंने अपने रिटायरमेंट से पहले सेवायें दी हैं, आज भी मरीज इनकी सलाह लेने या इनको दिखाने के लिये दूर-दूर से इनके देहरादून स्थित ‘शंकर क्लीनिक’ में आते हैं।

सौम्य, सरल स्वभाव के धनी डॉ० शंकर दत्त जोशी भी किसी को निराश नहीं करते हैं। चिकित्सा सेवा के तमाम संगठनों से जुड़े डॉ० एस.डी. जोशी ‘प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ’ के 2 बार निर्विरोध अध्यक्ष भी रह चुके हैं। डॉ० एस.डी. जोशी ने पहाड़ में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और ‘हर घर स्वस्थ’ के लिये “चलो गाँव की ओर” अभियान शुरू किया हुआ है। प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने के लिए उनकी यह मुहिम लगातार जारी है। गौरतलब है कि पहाड़ के दूरस्थ इलाकों में रह रहे लोग, जहाँ अभी तक स्वास्थ्य सेवायें नहीं पहुँच पाई है, उन लोगों तक ‘चलो गाँव की ओर’ मुहिम के जरिए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराई जा रही है। डॉक्टर जोशी ने कहना है कि पहाड़ों में स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल किये जाने को लेकर सरकार के साथ-साथ हम सभी डॉक्टरों को भी अपने स्तर से योगदान देना होगा।

[highlight]दूरस्थ इलाकों से डॉ० जोशी के स्वागत को पहुँची महिलायें[/highlight]

कोराना पॉजिटिव मरीजों के आँकड़े कम होने के बाद एक बार फिर डॉ० जोशी का ‘हर घर स्वस्थ’ अभियान शुरू हो गया है। विचार एक नई सोच संस्था के सहयोग से चमोली जनपद के थराली विधानसभा के मेल्ठा गाँव में फ्री मेडिकल हैल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। कैंप में ख्याति प्राप्त दून मेडिकल कॉलेज के पूर्व वरिष्ठ फिजिशियन व कार्डियोलॉजिस्ट डॉ० एस.डी. जोशी ने शिरकत कर मरीजों की जाँच की। मेल्ठा गाँव पहुँचने पर डॉ० एस.डी. जोशी, ‘विचार एक नई सोच’ के संस्थापक राकेश बिजल्वाण व पूरी टीम का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मातृशक्ति का जोश देखने लायक था। सुबह से ही आस-पास के गाँव से बड़ी संख्या में महिलायें डॉ० जोशी का स्वागत करने मेल्ठा गाँव पहुँची। जहाँ ढोल-दमाऊ की थाप के साथ ही डॉ० जोशी जिन्दाबाद के नारों से पूरी घाटी गूँज उठी। बुर्जगों ने डॉ० जोशी के सर पर हाथ रखकर दीर्धायु और “स्वस्थ घर-स्वस्थ उत्तराखंड” अभियान की सफलता के लिए आशीर्वाद दिया। महिलाओं ने कहा हमारे लिए डॉ० एसडी जोशी किसी देवदूत से कम नहीं हैं। उत्तराखंड में वह एक मात्र ऐसे डॉक्टर हैं जो नि:स्वार्थ भाव से पर्वतीय क्षेत्रों के दुरस्त व दुर्गम गाँव-गाँव में जाकर मरीजों का नि:शुल्क ईलाज कर रहे हैं। इसके साथ ही तमाम बीमारियों को लेकर आम जनता को जागरूक भी कर रहे हैं।

[highlight]300 से अधिक मरीजों की की गई स्वास्थ्य जाँच[/highlight]

मेल्ठा गाँव में लगाए गए फ्री मेडिकल हैल्थ कैम्प में 300 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जाँच की गई। हृदय रोग से संबधित मरीजों का मौके पर फ्री इसीजी व शुगर के रोगियों की फ्री शुगर जाँच की गई। इस दौरान डॉ० जोशी की मेडिकल टीम के सहयोगी कपिल थापा द्वारा 62 लोगों की ईसीजी और सुशील कुमार द्वारा 170 मरीजों का नि:शुल्क शुगर परीक्षण किया गया। इस मौके पर व्यवस्थायें बनाने के लिए ‘विचार एक नई सोच’ संस्था के संचालक राकेश बिजल्वाण मौजूद रहे। फ्री मेडिकल हैल्थ कैम्प में ‘विचार एक नई सोच’ संस्था द्वारा दवाइयों का नि:शुल्क वितरण किया गया। मेल्ठा क्षेत्र के लोगों ने डॉ० एस.डी. जोशी, राकेश बिजलवाण सहित अन्य मेडिकल स्टॉफ का हार्दिक स्वागत व आभार व्यक्त किया।

इस शिविर को सफल बनाने हेतु क्षेत्र पंचायत माल बज्वाड़ बबीता फरर्स्वाण, ग्राम प्रधान देवलकोट माल बज्वाड़, किमनी पंकज रावत, मनोज खाती, सुजान सिंह, खिलाफ, राकेश फर्सवाण, गंगा सिंह, रघुवीर सिंह पैन्यूली, महावीर रावत, पप्पू बिष्ट ने व्यवस्थायें बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

[highlight]”बीमारियों को छिपायें नहीं, डॉक्टर को बतायें” : डॉ० जोशी[/highlight]

डॉ० जोशी ने स्वास्थ्य जाँच को आये लोगों से कहा कि बीमारियों को छिपायें नहीं, डॉक्टर को बतायें। बिना डॉक्टरी के सलाह के कोई भी दवा न खायें। इसके साथ ही उन्होनें मेडिकल हैल्थ कैंप में स्वास्थ्य जाँच को आये सभी मरीजों को कोरोना के लक्षण व बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही वायरल संक्रमण व कोरोना संक्रमण के अंतर को भी मरीजों के समझाया।

[highlight]डॉ० जोशी ने की राकेश बिजल्वाण के प्रयास की सराहना[/highlight]

कैम्प के सफल आयोजन के पश्चात डॉ० एस.डी. जोशी ने ‘विचार एक नई सोच’ संस्था के संचालक राकेश बिजल्वाण के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहाड़ की बेहतरी में राकेश बिजल्वाण के कुशल नेतृत्व में ‘विचार एक नई सोच’ संस्था खामोशी से अपना योगदान दे रही हैं। बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो नि:स्वार्थ भाव से समाज-सेवा में लगे रहते हैं।

[highlight]विचार एक नई सोच संस्था ने किया नि:शुल्क दवाईयों का वितरण[/highlight]

फ्री मेडिकल हैल्थ कैम्प में ‘विचार एक नई सोच’ संस्था के संस्थापक राकेश बिजल्वाण ने स्वास्थ्य जाँच को आये सभी जररूतमंद लोगों को नि:शुल्क दवाईयाँ भी वितरित की। राकेश बिजल्वाण ने स्वास्थ्य जाँच को आये सभी लोगों को मास्क की अहमियत बताते हुए, घर से बाहर बिना मास्क के न निकले को कहा। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने के साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने को भी कहा। इस दौरान लोगों ने ‘विचार एक नई सोच’ संस्था की सराहना करते हुए कोरोना काल में उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की।

[highlight]पहाड़ की जनता के लिए मेरा तन-मन-धन सब कुछ समर्पित[/highlight]

पहाड़ों में जनता के लिये नि:शुल्क सेवा दे रहे डॉक्टर जोशी ने कहा कि पहाड़ों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिये सरकार के साथ-साथ हम सभी डॉक्टरों को अपने स्तर से प्रयास करने होंगे। इसकी शुरूआत मैने स्वयं से की है। मेरा गाँव चमोली जनपद के अंतर्गत आता है, जहाँ स्वास्थ्य सेवाओं की हालत किसी से छिपी नहीं है। इसलिये मैं प्रत्येक 2 माह में एक स्वास्थ्य कैंप अपने गाँव में लगाता हूँ। जिससे मेरे गाँव के साथ ही आस-पास के गाँव के लोगों को स्वास्थ्य संबधी जागरूकता के साथ ही तमाम बीमारियों का ईलाज भी हो सके। इसके साथ ही इस फ्री हेल्थ कैंप में सभी दवाईयाँ नि:शुल्क दी जाती हैं। चमोली, पौड़ी और उत्तरकाशी जनपदों के अधिकांश गाँवों में ‘विचार एक नई सोच’ संस्था के साथ मिलकर फ्री हेल्थ कैंप आयोजित किये गये हैं। उन्होंने कहा कि वह लोग जो महंगी दवाईयाँ नहीं खरीद सकते, जाँचें नहीं करा सकते, उन्हें ऐसे शिविरों से लाभ मिलता है। डॉ० एस.डी. जोशी ने कहा कि वह इसी तरह आगे भी समय-समय पर पहाड़ों में जनता के लिये नि:शुल्क सेवायें देते रहेंगे।

[box type=”shadow” ]सम्बंधित खबरों के लिए नीचे दिए गए लिंक्स को क्लिक करें : ↴

https://akashgyanvatika.com/eminent-physician-dr-sd-joshi-continuously-treating-free-of-cost-hundreds-of-people-of-hilly-areas/

https://akashgyanvatika.com/doctor-sd-joshi-ki-muhim-chalo-gavon-ki-or-free-medical-camp-at-uttarakashi/

https://akashgyanvatika.com/produced-hill-products-and-free-health-camp/    [/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!