Breaking News :
>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
देश

भारत-चीन के बीच करीब 14 घंटे तक चली कमांडर लेवल बैठक, तनाव कम करने पर हुई बात

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख सीमा से सैनिकों के पीछे हटने को लेकर दोनों के बीच सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता 14 घंटे से ज्यादा चली। एलएसी के पास भारत और चीनी सेनाओं के पीछे हटने को लेकर सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता पूर्वी लद्दाख में चुशुल बॉर्डर पोस्ट पर संपन्न हुई। दोनों देशों के सैन्य कमांडरों के बीच LAC के भारतीय पक्ष चुशुल में वार्ता मंगलवार(14 जून) सुबह 11.30 बजे शुरू हुई और यह 15 जुलाई को लगभग रात 2 बजे समाप्त हुई। यह बैठक साढ़े 14 घंटे तक चली।

इस बैठक में LAC के विवादित क्षेत्र से सैन्य वापसी के लिए अभी तक उठाए गए कदमों की समीक्षा के साथ इसे किस तरह आगे बढ़ाया जाए इस पर गहन विचार विमर्श हुआ। दोनों देशों के बीच सैन्य स्तरीय यह चौथी वार्ता थी। विदेश मंत्रालय के स्तर पर भी तीन दौर की बातचीत हो चुकी है।

5 जुलाई को सीमा विवाद पर भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधि अजीत डोभाल और चीनी स्टेट काउंसिलर और विदेश मामलों के मंत्री वांग यी ने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान एक खुली और गहराई से बातचीत हुई। दोनों देशों के प्रतिनिधि इस बात पर सहमत हुए कि दोनों पक्षों को LAC के साथ चल रही डिस्इंगेजमेट प्रक्रिया को शीघ्रता से पूरा करना चाहिए।

डिस्इंगेजमेट के पहले चरण के हिस्से के रूप में चीनी सैनिक फिंगर क्षेत्र में फिंगर 4 से फिंगर 5 में वापल लौट चुके हैं। शीर्ष सरकारी सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि वे पहले ही गलवन घाटी, हॉट स्प्रिंग्स और पैट्रोलिंग प्वाइंट -15 सहित अन्य बिंदुओं में लगभग दो किलोमीटर पीछे हट चुके हैं।

सूत्रों ने बताया कि सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता के दौरान आपसी सहमित के बाद भारतीय सेना भी इन क्षेत्रों से पीछे हट गई है। अब इन खाली किए गए क्षेत्रों को दोनों पक्षों द्वारा अस्थायी गैर-गश्त वाले क्षेत्र के रूप में माना जाएगा और उनके सैनिक वहां नहीं आएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!