Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मनीष सिसोदिया ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप : BJP से आया है संदेश – “AAP तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI-ED के केस बंद करवा देंगे”

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अगस्त 2022, सोमवार, नई दिल्ली दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने हो गई हैं। दोनों ही पार्टियों के नेता लगातार एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने सोमवार को एक बार केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास भाजपा का मैसेज आया कि बीजेपी में आ जाओ तो सारे CBI-ED के सभी केस बंद करवा देंगे।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “मेरे पास भाजपा का संदेश आया है- “आप” तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI-ED के केस बंद करवा देंगे। मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, राजपूत हूं। सर कटा लूंगा, लेकिन भ्रष्टाचारियों-षड्यंत्रकारियों के सामने झुकूंगा नहीं। मेरे खिलाफ सारे केस झूठे हैं। जो करना है कर लो।”

इसी कड़ी में उन्होंने आगे कहा, “पिछले 27 साल में भाजपा ने गुजरात के लिए जो नहीं किया वो केजरीवाल की सरकार करके दिखाएगी। मैं अरविंद केजरीवाल के साथ दो दिन के दौर पर गुजरात जा रहा हूं। जिस प्रकार से दिल्ली में काम हुआ है और जिस प्रकार से पंजाब में काम हो रहे हैं, इससे प्रभावित होकर गुजरात की जनता केजरीवाल को एक मौका देना चाहती है।”

मनीष सिसोदिया ने कहा कि सीबीआई को उनके आवास पर कुछ नहीं मिला है

इससे पहले रविवार को उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि सीबीआई ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। उन्होंने इस कदम को एक नाटक करार दिया और कहा कि सीबीआई को उनके आवास पर कुछ नहीं मिला है, तो अब इस तरह का कार्य किया जा रहा है। वह दिल्ली में आजादी से घूम रहे हैं और प्रधानमंत्री उन्हें खोजने में असमर्थ हैं।

आबकारी नीति में नहीं हुई हेराफेरी

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार की आबकारी नीति 2021-22 में अनियमितताओं के संबंध में सिसोदिया के आवास सहित 31 स्थानों पर छापेमारी की थी। इसके अगले दिन रविवार सुबह सिसोदिया ने एक ट्वीट में कहा कि आपके सभी छापे विफल हो गए, कुछ भी नहीं मिला। एक पैसे की भी हेराफेरी नहीं हुई। अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है, इसमें कहा गया है कि मनीष सिसोदिया नहीं मिल रहे हैं। यह क्या नाटक है ? मैं दिल्ली में खुलेआम घूम रहा हूं, मुझे बताओ कि मुझे कहां आना है, क्या आप मुझे ढूंढ नहीं पा रहे हैं?

बता दें कि सीबीआई की शुक्रवार की छापेमारी उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा पिछले महीने एजेंसी द्वारा नियमों के कथित उल्लंघन और पिछले साल 17 नवंबर से लागू नीति के कार्यान्वयन में प्रक्रियात्मक चूक की जांच के बाद हुई थी। सक्सेना द्वारा जांच की सिफारिश करने के बाद दिल्ली सरकार ने जुलाई में नीति वापस ले ली थी।

मेरे पास भाजपा का संदेश आया है : “आप” तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI ED के केस बंद करवा देंगे

मेरा भाजपा को जवाब : “मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूँ, राजपूत हूँ। सर कटा लूँगा लेकिन भ्रष्टाचारियो-षड्यंत्रकारियोंके सामने झुकूँगा नहीं। मेरे ख़िलाफ़ सारे केस झूठे हैं।जो करना है कर लो”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!