Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डदेहरादून

रजत जयंती युवा महोत्सव का रंगारंग आगाज

मुख्यमंत्री धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया उद्घाटन

सांस्कृतिक कलाकारों और बैंड ने जमाया रंग

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 7 नवम्बर 2025, देहरादून। राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में युवा महोत्सव का भव्य और रंगारंग आगाज हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और युवा कल्याण एवं पीआरडी मंत्री रेखा आर्या ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर प्रदेश भर से आए युवाओं और सांस्कृतिक कलाकारों की सहभागिता ने पूरे परिसर को उत्साह और ऊर्जा से सराबोर कर दिया।

उद्घाटन के पहले मुख्यमंत्री और मंत्री रेखा आर्या ने प्रदर्शनी में लगे सभी स्टालों का निरीक्षण किया और विशेष रूप से तैयार किए गए ड्रोन कबड्डी एरिना का भी उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु और आर्थिक महाशक्ति बनाने में सबसे बड़ी भूमिका युवाओं की ही रहने वाली है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश की युवा शक्ति ही 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार करने की सामर्थ्य रखती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के स्किल डेवलपमेंट, रोजगारपरक शिक्षा, खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा राना राज्य आंदोलनकारी और उत्तराखंड राज्य का गठन करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों ने लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खटीमा से आए बैंड ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम में सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष फरजाना बेगम, विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, प्रताप सिंह, मीता सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!