Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, 17 सालों का रिकॉर्ड टूटा

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 नवम्बर 2020, सोमवार। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। शीत लहर जारी रहने के बीच सोमवार को फिर दिल्ली में न्यूनतम तापमान ने 17 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम यानी 6.9 डिग्री सेल्सियस था, जबकि सोमवार को यह सामान्य से 5 डिग्री कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार,  सोमवार को दिल्ली-एनसीआर के आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। वहीं, दिल्ली में ठंड इस बार नित नए रिकॉर्ड बना रही है। अक्टूबर की ठंड ने 58 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा तो अब नवंबर में आए दिन दशकों का रिकॉर्ड टूट रहा है। इस माह के 22 दिनों में ही ऐसी अनेक सुबह दर्ज हो चुकी हैं जो 2010 के बाद से सर्वाधिक ठंडी रहीं। रविवार की सुबह तो 17 सालों में नवंबर की सबसे सर्द थी। ठंड का आलम यह है कि अब न्यूनतम तापमान के साथ साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। 2004 से लेकर अभी तक नवंबर माह का यह सबसे कम न्यूनतम तापमान है। 2003 में 29 नवंबर को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री रहा था।

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो 14 साल में सबसे कम था। यानी नवंबर में ठंड रोजाना ही नया रिकॉर्ड बना रही है। पहले जो ठंड दिसंबर में पड़ा करती थी, इस साल दिल्ली वासी नवंबर में ही महसूस कर रहे हैं। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इस माह में न्यूनतम तापमान का ऑल टाइम रिकॉर्ड 28 नवंबर 1938 का है, जब यह केवल 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया इतना कम तापमान जाने और ठंड बढ़ने की मुख्य रूप से दो वजह हैं। पहली यह कि इन दिनों आसमान साफ चल रहा है। बादल बिल्कुल नहीं हैं। इस तरह के मौसम में सर्दी तेजी से बढ़ती है। दूसरी वजह यह कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर भी दिल्ली तक पहुंच रहा है।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बादलों की गैर मौजूदगी में 16 तारीख को छोड़कर इस पूरे माह रोजाना ही न्यूनतम तापमान सामान्य से दो तीन डिग्री कम रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय धुंध होगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 और 8 डिग्री रहने की संभावना है। हालांकि 25 से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में थोड़ा इजाफा हो सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!