Breaking News :
>>‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘>>पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव>>कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह>>‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल>>एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण>>कल से शुरू हो रही भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज>>शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक तक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब>>उत्तराखंड की बेटियां खेलों में लगातार रच रही हैं नए कीर्तिमान, सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में पत्रकारों के हित में बड़ा फैसला, 9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-5 लाख>>देहरादून महायोजना-2041 पर जनता को मिला एक और मौका>>कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मिले राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मोहित घिल्डियाल>>स्वास्थ्य विभाग थैलासीमिया उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध : डॉ. अजय आर्य>>कोटद्वार में 8 लाख की ठगी का खुलासा, राजस्थान के तीन शातिर ठग गिरफ्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास>>राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट>>जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण>>पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को किया पर्यटन स्थल घोषित>>देहरादून में बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
फिल्म-जगत

11 दिनों में ‘कॉकटेल 2’ का कलेक्शन 84 करोड़ के पार

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, 11 दिनों में फिल्म ने कुल कलेक्शन के मामले में मजबूत आंकड़ा हासिल कर लिया है।

19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘कॉकटेल 2’ ने शुरुआती दिनों में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स हासिल किया। खासतौर पर वीकेंड पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए रखी। शनिवार को फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये और रविवार को 4.40 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसके कलेक्शन में अच्छी बढ़त देखने को मिली।

हालांकि, वीकेंड खत्म होते ही फिल्म की कमाई में तेज गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को ‘कॉकटेल 2’ ने महज 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो पिछले दिनों के मुकाबले काफी कम है। इसके बावजूद फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 84.42 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें कुणाल (शाहिद कपूर), दिया (रश्मिका मंदाना) और एली (कृति सेनन) के बीच रिश्तों की जटिलताओं को दिखाया गया है। कुणाल और दिया का रिश्ता समय के साथ नीरस होने लगता है। इसी बीच एली की एंट्री होती है, जिसके बाद तीनों की जिंदगी में कई नए मोड़ आते हैं। फिल्म रोमांस, इमोशन और रिलेशनशिप ड्रामा के जरिए आधुनिक रिश्तों की बदलती तस्वीर पेश करने की कोशिश करती है।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!