Breaking News :
>>फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, ‘जेलर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर गंभीर आरोप, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर FIR दर्ज>>कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल>>जूडियो का जलवा, 1,000 स्टोर्स का आंकड़ा छुआ, ट्रेंट के कारोबार में जोरदार उछाल>>डायबिटीज से बचना है तो आज ही बदलें ये 5 आदतें, वरना बढ़ सकता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा>>हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी>>लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर कॉलोनी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो लोग झुलसे>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश>>33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा>>आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन>>जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी>>यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव, 8 नामों का किया ऐलान>>जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध, तुर्बाह पर हूतियों का कब्जा, अब ताइज पर मंडरा रहा बड़ा खतरा>>गोवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक>>दिल की बीमारी से बचाव के लिए लाइफस्टाइल पर दें ध्यान, तंबाकू-मोटापा और कोलेस्ट्रॉल को लेकर रहें सतर्क
उत्तराखण्डदेहरादून

सीएम का लंदन दौरा राज्य को अग्रणी बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल : डॉ० अग्रवाल

12500 का निवेश करार के बाद देहरादून पहुँचे सीएम धामी का मंत्री डॉ० अग्रवाल ने किया स्वागत

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 30 सितम्बर 2023, देहरादून। इन्वेस्टर समिट को लेकर लंदन दौरे से उत्तराखंड लौटने पर कैबिनेट मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लंदन दौरे को राज्य की तरक्की की सही दिशा में बढ़ता कदम बताया। उन्होंने कहा कि सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में एक सफल उड़ान है।

कैबिनेट मंत्री डॉ० अग्रवाल ने कहा कि पहले ही चरण में 12500 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव का मिलना स्पष्ट करता है कि उत्तराखंडियों के सपने को पूरा करने के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

डॉ० अग्रवाल ने कहा कि राज्य के विकास और 2025 तक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने के लिए वृहद पैमाने पर पूँजी निवेश की जरूरत को मुख्यमंत्री धामी ने समझा और विशेषज्ञों, शीर्ष अधिकारियों व तकनीकी संस्थाओं से गहन विमर्श कर निवेश आकर्षित करने के लिए योजना तैयार की है।

कैबिनेट मंत्री डॉ० अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी की सीख, बड़े उद्देश्यों के लिए लक्ष्य भी बड़े और प्रयास करने का धामी जी ने अक्षरस: पालन किया है। उन्होंने कहा कि सीएम धामी जी इस दौरे में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की संभावनाओं वाले राज्य की तस्वीर स्थापित करने में सफल हुए हैं। जिसको निवेश आमंत्रण के आगे होने वाले चरणों में दोहराकर, वे 8 व 9 दिसंबर 2023 में होने वाले ग्लोबल समिट के लिए तय लक्ष्य को प्राप्त करने में अवश्य सफल होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!