Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० मीनाक्षी जोशी की अध्यक्षता में नोवल कोरोना वायरस (nCoV) संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु अन्तर्विभागीय बैठक सम्पन्न हुई

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, 1 फरवरी 2020 (सूचना)। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० मीनाक्षी जोशी की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में नोवल कोरोना वायरस ( nCoV ) संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु अन्र्तविभागीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी ने समस्त कार्मिकों को नोवल कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए विभागों को समन्वय हेतु निर्देशित किया।
बैठक में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण की जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई व्यक्ति पिछले माह के दौरान चीन देश से आया है अथवा किसी कोरोना वायरस संक्रमित रोगी के सम्पर्क में रहा हो तो बुखार, खांसी-जुकाम गले में खराश, गम्भीर मामलों में सांस लेने में तकलीफ व न्यूमोनिया आदि हो तो तत्काल चिकित्सक से सम्पर्क करें। बैठक में बताया गया कि खांसते अथवा छींकते समय अपने मुह एवं नाक को रूमाल से ढकें, नाक, कान अथवा मुंह को छूने से पहले एवं बाद में अपने हाथों को साबुन एवं पानी से अच्छी तरह धोंये, खाना खाने से पहले व बाहर से आने पर हाथ साबुन से अच्छी तरह अवश्य धोंये, अधिक मात्रा में तरल पदार्थ तथा पौष्टिक आहार का सेवन करें।

बैठक में कुछ चीजों से बचने की सलाह दी गयी जिसमें, शिष्टाचार में हाथ न मिलानें, गले न लगनें एवं अन्य सम्पर्क बढाने वाले कार्य न करनें, बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवाई ना लनें तथा अनावश्यक यात्रा से परहेज करने की सलाह दी गयी।  इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए निःशुल्क टोलफ्री न० 104 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!