Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण पर मुख्यमंत्री योगी का ताबड़तोड़ एक्शन

बहराइच के गैंगस्टर मुतीन का मकान जमींदोज

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अप्रैल 2022, सोमवार, लखनऊ। बहराइच के गैंगेस्टर अब्दुल मतीन ने सआदतगंज में आपराधिक गतिविधियों के जरिए संपत्ति अर्जित की थी। मतीन ने भतीजे और पत्नी के नाम से मकान बनवाए थे। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बहराइच पुलिस की सूचना पर रविवार को मतीन के दोनों मकानों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। मतीन पर बहराइच के रुपईडीहा थाने में कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं।

लखनऊ विकास प्राधिकरण (लविप्रा) द्वारा शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान जारी है। प्रवर्तन जोन-सात के जोनल अधिकारी/विहित प्राधिकारी कमल जीत सिंह ने बताया कि सआदतगंज में दो अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पहली कार्रवाई वसीम अहमद तथा मोहसिन अहमद द्वारा भूखंड संख्या 429/556, गुलाब नगर, मुअज्जमनगर, कैंपवेल रोड, सआदतगंज में अवैध रूप से 75 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना सेटबैक छोड़े भवन का निर्माण किए जाने पर सील किया गया था।

उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ विहित न्यायालय में वाद संख्या 145/2021 योजित किया गया था। वाद में पक्ष द्वारा निर्माण के संबंध में कोई अनुमति/स्वामित्व प्रमाण-पत्र एवं प्राधिकरण से स्वीकृत मानचित्र न प्रस्तुत किये जाने पर अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण को विहित न्यायालय द्वारा ध्वस्त किये जाने का आदेश पारित किया गया था। दोनों अब्दुल मतीन के भतीजे हैं, जिनके चाचा ने उनके नाम से संपत्ति ली थी।

दूसरा मामला रुखसाना का है, जो मतीन की पत्नी है। रुखसाना द्वारा भूखंड संख्या 429/938, गुलाब नगर, मुअज्जमनगर, कैंपवेल रोड, सआदतगंज में प्राधिकरण से बगैर नक्शा पास कराए किए गए निर्माण के खिलाफ विहित न्यायालय में वाद संख्या 144/2021 योजित किया गया था। वाद में पक्ष द्वारा निर्माण के संबंध में कोई स्वीकृत मानचित्र/साक्ष्य न प्रस्तुत किए जाने पर अवैध रूप से निर्मित निर्माण को विहित न्यायालय द्वारा ध्वस्त किए जाने के आदेश दिए गए थे।

कमलजीत ने बताया कि ध्वस्तीकरण आदेशों के अनुपालन को सुनिश्चित कराए जाने के लिए प्राधिकरण के अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा, विशेष कार्याधिकारी अमित राठौर व अरूण कुमार सिंह की उपस्थिति में प्रवर्तन जोन-सात के प्रभारी कमल जीत सिंह के नेतृत्व में सहायक अभियंता राजेश तोमर व संजय जिंदल, अवर अभियंता संजय गुप्ता, भानु प्रकाश वर्मा, उदयवीर सिंह, अंशु गर्ग, मोहन यादव, रवीन्द्र श्रीवास्तव, ब्रिजेन्द्र सिंह व जितेन्द्र कुमार द्वारा क्षेत्र की पुलिस व प्राधिकरण पुलिस बल के सहयोग से कार्रवाई की गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!