Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिद्धार्थनगर व बस्ती का करेंगे दौरा, इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल रूम का करेंगे निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 मई 2021, गुरुवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए मिशन मोड में चल रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वांचल दौरे पर चौथे दिन भी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरूवार को सिद्धार्थनगर व बस्ती का दौरा करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ सिद्धार्थनगर व बस्ती में कोरोना वायरस पर अंकुश लगाने की तैयारी को परखने के साथ ही इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के कोरोना वायरस पर अंकुश लगाने के लिए मंत्रणा करने के साथ अब तक के उपाय की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कोरोना वायरस संक्रमण की थर्ड स्ट्रेन से निपटने के लिए भी अधिकारियों को तैयारी करने का निर्देश देंगे। थर्ड स्ट्रेन से निपटने की तैयारी के लिए जिलों में व्यवस्था का भी जायजा लेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में रात्रि प्रवास के बाद आज सिद्धार्थनगर पुलिस लाइन में 10.30 बजे पहुंचेंगे। यहां पर इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करने के बाद वह जिले के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ करीब एक घंटा बैठक करेंगे। दोपहर 12 बजे उनका मीडिया ब्रीफिंग का कार्यक्रम है। इसके बाद वह एक बजे किसी गांव का भ्रमण करने जाएंगे। जहां पर कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के साथ उपाय पर भी चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद करीब 1.15 बजे बस्ती के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां पर वह कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने की तैयारी तथा उपाय की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरुवार को यहां पर आगमन से पहले ही डैमेज कंट्रोल की खातिर सिद्धार्थनगर के इटवा से विधायक प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी के भाई का सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर से इस्तीफा दिलाया गया है।

सिद्धार्थनगर के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बस्ती का दौरा है। बस्ती में मुख्यमंत्री करीब तीन घंटा रहेंगे और मंडल के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा बैठक करेंगे। वह यहां पर कोविड-19 महामारी की तैयारी और चिकित्सकीय व्यवस्था का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद दिन में 1.25 बजे बस्ती आ आएंगे। बस्ती में इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल कमाण्ड सेंटर का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह किसी गांव का भी दौरा करेंगे और पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा बैठक करने के बाद लखनऊ वापसी करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!