Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री योगी भाजपा की जनविश्वास यात्रा सभा को करेंगे संबोधित, 50 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 दिसम्बर 2021, बुधवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार को राबर्ट्सगंंज के हाइडिल मैदान से 50 परियोजनाओं का लोकार्पण व 28 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। उनका आगमन दोपहर लगभग दो बजे होगा। वहीं दूसरी ओर सीएम के कार्यक्रम में संभावित भीड़ को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश ने राबर्ट्सगंज नगर में पड़ने वाले सभी आठ परिषदीय विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोनभद्र में जनविश्वास यात्रा को संबोधित करेंगे। वे यहां राजकीय मेडिकल कालेज सहित 5 अरब 12 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:50 बजे आएंगे और 3:15 बजे लखनऊ रवाना हो जाएंगे। आज के आयोजन के साथ ही सोनांचल को सीएम विकास के मोतियों का हार देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सोनभद्र में होंगे। जिले के लोगों को सीएम पांच अरब 12 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उपहार देंगे। इस दौरान जिला मुख्यालय राबट््र्सगंज के हाइडिल मैदान में आयोजित जनविश्वास यात्रा को भी मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। सीएम दोपहर 12 बजे सोनभद्र पहुंचेंगे। 50 परियोजनाओं का लोकार्पण और 28 का शिलान्यास करेंगे।

सीएम भाजपा की जनविश्वास यात्रा सभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह जिले में करीब पांच अरब 12 करोड़ 12 लाख 89 हजार रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। प्रशासन ने विभिन्न विभागों से विकास कार्यों की सूची तैयार की है। मुख्य विकास अधिकारी डा. अमित पाल शर्मा ने बताया कि 16709.12 लाख रुपये की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण व 34503.77 लाख रुपये की 28 परियोजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे।

उन्होंने बताया कि राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र की 12, घोरावल की आठ, ओबरा व दुद्धी विधानसभा क्षेत्र की चार-चार परियोजनाओं का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। इसी तरह से राबर्ट्सगंज की 12, घोरवल आठ, दुद्धी व ओबरा विधानसभा क्षेत्र की चार-चार परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोगनी, धरसड़ा, डोहरी, लोहरतलिया, जुड़वरिया, बहुअरा, नरैना, रिजुल, कुदरी के साथ ही 50 शैय्या का एकीकृत आयुष चिकित्सालय लोढ़ी का शिलान्यास करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!