Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तर-प्रदेश

गोरखपुर दौरे पर आए सीएम योगी ने बड़ी घटनाओं को टालने के लिए जनता और जनप्रतिनिधियों को सजग रहने की सलाह दी

गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घटनाओं को टालने के लिए जनता और जनप्रतिनिधियों को सजग रहने की सलाह देते हुए कहा कि सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को कीमत चुकानी पड़ेगी। पिछले दिनों की दो घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि समाज विरोधी, देश विरोधी कृत्य करने वालों के मंसूबों को कतई पूरा नहीं होने दिया जाएगा।

नगर निगम क्षेत्र की 370 परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा प्रतिनिधित्व चुनेंगे तो विकास होगा। सरकारें पहले भी थीं लेकिन लूट खसोट, अराजकता थी। आज विकास की योजनाओं का लाभ गरीब को सीधे मिल रहा है। स्ट्रीट वेंडर्स पहले शोषण का शिकार होता था,आज शासन की योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है।

अच्छा प्रतिनिधित्व चुनेंगे तो विकास होगा, सरकारें पहले भी थीं लेकिन तब लूट खसोट-अराजकता थी

दो दिवसीय दौरे पर मंगोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 93.89 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। गोरखपुर क्लब में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हाल के दिनों में दो बड़ी घटनाओं का पर्दाफाश हुआ। पहली दिल्ली के बाटला हाउस से संचालित मतांतरण की साजिश थी जिसके तहत मूक-बधिर बच्चों को जेहादी कार्यों में शामिल कर देश की सुरक्षा में सेंध लगाने की तैयारी थी। हमारी सरकार ने समय रहते इसे बेपर्दा किया।

दूसरी पाकिस्तान परस्त आतंकियों द्वारा आजादी के जश्न के बीच लखनऊ में बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी थी। ह्यूमन इंटेलीजेंस यानी जनता ने आतंकियों की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी दी और बाकी का काम हमारे सुरक्षाकर्मियों ने पूरा कर दिया। बम जाति और मजहब नहीं देखता है। हमारी सुरक्षा में सेंध लगा वालों को हर हाल में कीमत चुकानी पड़ेगी।

जनता संदिग्ध गतिविधियों की सूचना सुरक्षाकर्मियों को दें

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां तो अपना काम कर रही हैं, हमारा भी दायित्व है कि हम अपने आसपास की गतिविधियों पर नजर रखें। जनता खुद संदिग्ध गतिविधि वालों की सूचना सुरक्षाकर्मियों को दे। पार्षद, ग्राम पंचायतों के सदस्य इसमें प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं। सुरक्षा के मुद्दे पर प्रदेश के 24 करोड़ नागरिक हमारी जिम्मेदारी हैं।

कोरोना काल में कुछ लोग बस टिप्पणी करते रहे

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण काल के हालात का भी जिक्र किया। विपक्षी दलों का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे भी थे जो कोरोना के आते ही क्वारंटाइन हो गए। किसी का हाल-चाल जानने भी नहीं निकले, लेकिन बैठे-बैठे टिप्पणियां करते रहे। लेकिन ऐसे लोग भी थे जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर वार्ड के एक-एक व्यक्ति की सुधि ली और उनका हाल-चाल लेते रहे। जनता ने तब महसूस किया होगा कि उनका चुनाव सही था। जो व्यक्ति संकट के समय में हमारा हाल जान रहा है, इसका मतलब हमने सही चुनाव किया था।

सिस्टम वही, विकास सामने है

मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा प्रतिनिधि चुनेंगे तो विकास के पैसे का सही इस्तेमाल होगा। सरकारें पहले भी थीं, पैसा पहले भी था लेकिन पहले लूट-खसोट और बंदरबांट के साथ ही अराजकता ज्यादा थी। आज वही सिस्टम है केवल कुछ चेहरे बदले हैं और वही सिस्टम विकास की योजनाओं का बेहतर लाभ आम जनमानस को दे रहा है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.