Breaking News :
>>श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण>>यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग>>मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग>>काशी को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, दिल्ली से प्रयागराज तक सफर होगा आसान>>मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल>>कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर>>उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग>>उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले>>मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण>>श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री>>एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव>>जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन में पश्चिम उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में फरियादियों के आने पर अधिकारियों पर की सख्ती

आकाश ज्ञान वाटिका, 05 अगस्त 2022, शुक्रवार, गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले मुख्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों से भी लोग पहुंच रहे हैं। मेरठ, बुलंदशहर आदि जिलों से लोगों के गोरखपुर आने को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया है। माना जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का निराकरण न होने के कारण लोग यहां तक आने को मजबूर हैं। मुख्यमंत्री ने इस बात पर नाराजगी जताते हुए स्थानीय स्तर पर मामलों के निस्तारण का निर्देश दिया है। अब जनता दर्शन की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र लिखने की तैयारी है।

मुख्यमंत्री ने इस बात पर नाराजगी भी जताई कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का निराकरण क्यों नहीं किया जा रहा ?

तीन दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री से बुधवार की सुबह जनता दर्शन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से आए लोगों ने भी मुलाकात की थी। उनकी समस्या सुनकर निस्तारण का निर्देश दिया गया लेकिन साथ ही मुख्यमंत्री ने इस बात पर नाराजगी भी जताई कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का निराकरण क्यों नहीं किया जा रहा ? इससे पहले भी मुख्यमंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाहर से लोगों के गोरखपुर आने पर नाराजगी जताई थी।

मुख्यमंत्री ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया

जनता दर्शन के दौरान मौजूद स्थानीय अधिकारियों से उन्होंने सवाल किया कि क्या जिलों में अधिकारी समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे। मुख्यमंत्री की नाराजगी से संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराने की तैयारी की जा रही है। पत्र के माध्यम से उन्हें मुख्यमंत्री की मंशा से भी अवगत कराया जाएगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों से आने वाले लोग भी स्थानीय स्तर की शिकायतें ही लेकर आ रहे हैं। शिकायतें ऐसी होती हैं, जिनका निस्तारण थाना, तहसील या जिले स्तर पर किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!