Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान – ‘हमें जीवन भी बचाना है और जीविका भी, यूपी में नहीं लगेगा लॉकडाउन’

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 अप्रैल 2021, बुधवार, लखनऊ। देश के साथ उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रसार के बाद भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में लॉकडाउन से साफ इन्कार कर दिया। कहा कि उत्तर प्रदेश में फिलहाल अभी लॉकडाउननहीं होगा। हमारा प्रयास लोगों के जीवन के साथ उनकी आजीविका को भी बचाने का है। हम उसमें लगे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर पहले भी अपेक्षा भले ही थोड़ी तेज है, लेकिन अभी हम उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन की ओर नहीं जा रहे हैं। अभी हमने प्रदेश में उन सभी शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया है जहां पर 500 या अधिक एक्टिव केस हैं। ऐसे में लॉकडाउन की तरफ जाने की आवश्यकता भी नहीं होनी चाहिए। हमें मानवता के जीवन को भी बचाना है और उनकी जीविका को भी बचाना है। जीवन और जीविका को बचाने के इस क्रम में जो सबसे अच्छे विकल्प हो सकते हैं उन्हीं में केंद्र के साथ हमारी सरकार ने नाइट कफ्र्यू के रूप में यह व्यवस्था तैयार की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लॉकडाउन से सामान्य नागरिक काफी प्रभावित होता है। उसकी हर प्रकार की गतिविधि के साथ आर्थिक स्थिति पर भी रोक लग जाती है। लॉकडाउन से गरीब, मजदूर, वेंडर, फेरीवाला तथा रोज कमाने वाले लोग प्रभावित होते हैं। हम जीवन के साथ सभी की आजीविका को बचाने में एक मिशन के तहत लगे हैं। इससे पहले भी विशाल जनसंख्या वाले उत्तर प्रदेश के कोरोना प्रबंधन की देश के साथ विदेश में भी काफी चर्चा हुई थी। हमारी पूरी टीम मंत्रीगण व अधिकारियों के साथ पूरा सरकारी अमला फिर से स्थिति को सामान्य करने में लगा है। हम एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा केंद्र सरकार के सहयोग से रोल मॉडल बनेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इससे पहले भी हमने कोरोना वायरस संक्रमण की पहली लहर पर काबू पाया और संक्रमितों के आंकड़े दहाई में लेकर आ गए थे। अब यह दोबारा तीव्र गति से बढ़ रहा है। कोरोना की पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर खतरनाक रूप में आई है। ऐसे में मेरी सभी से अपील है कि अभ भी बचाव ही कोरोना का सर्वोत्तम उपाय है। कोरोना महामारी से बचाव का सबसे अच्छा उपाय है कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की गाइडलाइन का अक्षरश: स्वयं पालन करें और अपने करीबियों को इन सभी गाइडलाइन का पालन करने के लिए प्रेरित करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का मार्गदर्शन हमें समय-समय पर प्राप्त हुआ है, जिस कारण बीते एक वर्ष से अधिक समय में कोरोना की रोकथाम में उत्तर प्रदेश अच्छा उदाहरण पेश करने में सफल हुआ है। कोरोना के विरुद्ध इस लड़ाई को पिछले एक वर्ष से उत्तर प्रदेश सरकार पूरी मजबूती के साथ लड़ रही है। पहली लहर की तुलना में कोरोना की दूसरी लहर बेहद तीव्र है। यही वजह है कि मृत्यु दर भी इस बार पहले की तुलना में अधिक है। खास तौर पर जहां घनी आबादी है, वहां कोरोना वायरस से बचाव को लेकर अधिक सतर्कता की आवश्यकता है। हम इस लहर पर भी काबू करने के अपने प्रयास में लगे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल व कॉलेज को 30 अप्रैल तक बंद कर दिया है। इसके साथ ही भीड़ वाले इलाकों में पुलिस काफी सख्ती कर रही है। धार्मिक के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों को भी बेहद सीमित किया गया है। किसी भी हाल में 50 और बाहर सौ से अधिक लोगों को एकत्र होने की अनुमति नहीं है। किसी की कालोनी में एक की केस मिलने पर उस स्थान के 25 मीटर क्षेत्र को कटेंनमेंट जोन बनाया जा रहा है। ऊंची इमारतों में फ्लोर को कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम हर जगह पर लगे हैं। पुलिस को भी जरा सी लापरवाही पर सख्ती करने का निर्देश दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!