Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

दूसरे राज्यों से आने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य : मुख्यमंत्री योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जुलाई 2021, बुधवार, लखनऊ। कांवड़ यात्रा के साथ ही योगी सरकार कोरोना संक्रमण को लेकर भी गंभीर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट निर्देश है कि पारंपरिक कांवड़ यात्रा कोरोना प्रोटाकाल का पालन करते हुए ही निकाली जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि दूसरे राज्यों से आने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता पर विचार-विमर्श कर निर्णय लें और दिशा-निर्देश जारी करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर विभिन्न बिंदुओं के साथ ही 25 जुलाई से शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा को लेकर भी चर्चा की। अधिकारियों से यात्रा की तैयारियों के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा से किसी भी तरह का संक्रमण का खतरा नहीं होना चाहिए। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड के सक्षम अधिकारियों से बात कर ली जाए। समन्वय बनाते हुए यात्रा को लेकर दिशा-निर्देश जारी करें। साथ ही कांवड़ यात्रा के लिए अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता लागू करने पर भी विचार विमर्श कर लें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड संक्रमण के संबंध में विशेषज्ञों के भविष्य के आकलन को ध्यान में रखते हुए कांवड़ संघों से बातचीत कर अनुरोध कर लें कि कांवड़ यात्रा में कम से कम श्रद्धालु शामिल हों। पिछले दिनों भी सीएम ने पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की थी। कहा था कि कोविड प्रोटोकाल का पालन कराया जाए। रास्तों पर प्रकाश व्यवस्था बेहतर हो और शिव मंदिरों में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाए।

उल्लेखनीय है कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी सुझाव दिया है कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बचने के लिए तीर्थ और पर्यटन पर तुरंत रोक लगा देनी चाहिए। संभव है कि इसे देखते हुए भी सरकार चाहती है कि कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट वालों को ही कांवड़ यात्रा में शामिल होने की अनुमति दी जाए।

प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशांबी के कांवडिय़े आमतौर पर बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए जाते हैं। उनका रूट दारागंज, संगम से हंडिया, गोपीगंज और औराई होते हुए रहता है। इसी वजह से प्रयागराज में झूंसी स्थित शास्त्री पुल पर माह भर ट्रैफिक वन वे रहता जाता है।

मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बागपत, बिजनौर व बुलंदशहर के कांवडि़ए हरिद्वार से जल लेकर आते हैं। इसके लिए वे रुड़की के मंगलौर से कांवड़ पटरी मार्ग व दिल्ली देहरादून हाईवे से आते हैं। मेरठ में ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर व बागपत में पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। बिजनौर के कांवड़ये मुजफ्फरनगर में हाईवे से जानसठ और मीरापुर होते हुए बिजनौर पहुंचते हैं। बुलंदशहर के कांवड़िये मेरठ पहुंचने के बाद हापुड़ बुलंदशहर मार्ग से बुलंदशहर जाते हैं।

गढ़ रोड से गढ़मुक्तेश्वर के कांवड़िये रवाना होते हैं। बागपत के कांवड़ये मुजफ्फरनगर में हाईवे से शामली व बुढ़ाना रोड से बागपत के लिए मुड़ जाते हैं। सहारनपुर के कांवड़िये हरिद्वार पंचकुला हाईवे का इस्तेमाल करते हैं। हरियाणा और राजस्थान के कांवड़िये मेरठ से गंगनहर पटरी से गुजरते हैं। गाजियाबाद व दिल्ली के कांवड़िये गंगनहर पटरी व हाईवे का इस्तेमाल करते हैं। गंगनहर पटरी मंगलौर से गाजियाबाद के मुरादनगर तक है।

आगरा क्षेत्र में सोरों (कासगंज), सिंघी रामपुर (फर्रुखाबाद) व बुलंदशहर के नरौरा, राजघाट व रामघाट में कांवड़िये पहुंचते हैं, लेकिन अलीगढ़ को छोड़कर किसी जिले मेंं मेरठ व मुरादाबाद की तरह भीड़ नहीं रहती है। मैनपुरी से सिंघी रामपुर (फर्रुखाबाद) तक कावंड़ यात्रा रहती है। यहां हालांकि भीड़ अधिक नहीं रहती है। एटा, आगरा व मथुरा के कांवड़िये सोरों (कासगंज) जाते हैं। उनका रूट मथुरा से वाया सिकंदराऊ सोरों, आगरा से वाया टूंडला, और एटा से सीधे सोरों रहता है। सोरों में राजस्थान व मध्य प्रदेश से भी भक्त जल लेने आते हैं, जो आगरा होकर ही निकलते हैं। उनकी संख्या सीमित ही रहती है। अलीगढ़ व हाथरस की कावड़ यात्रा रामघाट, राजघाट व नरौरा तक रहती है। यहां अन्य जिलों की अपेक्षा अधिक भीड़ रहती है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.