Breaking News :
>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

सीएम योगी ने कहा : अब केजरीवाल से दिल्ली संभल नहीं रही है तो रामलला की शरण में आए

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अक्टूबर 2021, मंगलवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी हाई अलर्ट मोड पर है। भाजपा उत्तर प्रदेश इन दिनों लखनऊ में सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन करा रहा है। मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लोध-राजपूत सम्मेलन को सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धि गिनाने के साथ पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के योगदान पर प्रकाश डालने के साथ विपक्षी दलों के भगवान श्रीराम पर उमड़े प्रेम को लेकर भी कटाक्ष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लम्बे समय तक सत्ता का सुख लेने वाले वोट बैंक की खातिर भगवान श्रीराम को भी गाली देने से नहीं चूकते थे। इन लोगों ने अयोध्या में भगवान श्रीराम राम का मंदिर बनाने को लेकर तमाम तरह की बाधा भी पैदा थी। इसके बाद आज समय ऐसा आ गया है कि यह सभी दल भगवान श्रीराम की शरण में हैं। जिस अयोध्या तक जाने से इनको परहेज था, आज हर दूसरे दिन कोई ना कोई नेता रामलला का आशीर्वाद लेने जरूर जाता है। आज ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रामलला व हनुमान गढ़ी का दर्शन करने पर भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कटाक्ष किया।

उन्होंने कहा कि पहले राम को गाली देते थे अब लगता है कि राम के बगैर राम के बिना नैया पार नहीं होगी तो अयोध्या आ गए। उन्होंने कहा कि छह दिसम्बर 1992 को कोई ऐसी पार्टी नहीं जिसने कल्याण सिंह को कोसा नहीं हो। अब केजरीवाल से दिल्ली संभल नहीं रही है तो रामलला की शरण में आए हैं। इनसे दिल्ली संभलती नहीं और यूपी में फ्री-फ्री की बात करते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले प्रदेश में रामनवमी, दुर्गापूजा, रामलीला पर कर्फ्यू लग जाता था। प्रशासन का डंडा चलता था। अब ऐसा नहीं है। वह लोग आस्था को कैद रखते थे। अब ऐसा नहीं है। आप सभी ने देखा विजयदशमी आई तो खुलकर मनाई गई, वह भी कोरोना काल में भी। और अब धूम से दीपावाली भी मनेगी।

कोरोना काल में आइसोलेशन में थे विपक्षी दल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश तथा प्रदेश बीते कई महीनों से कोरोना वायरस संक्रमण से जूझा। पीएम मोदी के दिशा-निर्देशन में केंद्र तथा प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी से जूझते हुए सभी के प्राण की रक्षा का प्रयास किया। विपक्षी दल के नेता तो कहीं पर भी नहीं दिखे। केन्द्र व प्रदेश सरकार के साथ भाजपा व आरएसएस के लोग काम कर रहे थे। दूसरे दलों के लोग या तो घरों में सो रहे थे, या फिर आइसोलेशन में थे। अब तो चुनाव के दौरान भी उन पार्टियों को आइसोलेशन में ही रखना है। अरविंद केजरीवाल को लेकर उन्होंने कहा कि एक दिल्ली वाले हैं वो तो कोरोना में यूपी तथा बिहार के लोगों को दिल्ली से भगा दिए। चुनाव आया तो यूपी आ गए हैं। कोरोना काल में दिल्ली की सारी जनता उत्तर प्रदेश की ओर देख रही थी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने देश तथा प्रदेश को अपना परिवार माना है। उसी के तहत काम भी हो रहा है। गरीबों को पांच लाख रुपये का आयुष्मान भारत का कार्ड दिया गया तो कोरोना काल में गरीबों को फ्री में राशन दिया गया है। पहले किसी एक परिवार के लिए काम होते थे। अब पूरे प्रदेश को परिवार मानकर काम हो रहा। मोदी जी पूरे देश को परिवार मानकर काम कर रहे।

एक पार्टी के विज्ञापन पर भी ली चुटकी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजकल लखनऊ में एक पार्टी के मुखिया का विज्ञापन है कि मैं आ रहा। इसका मतलब अपहरण, गुंडागर्दी, मारपीट, लूट का संकेत दे रहे कि उनके आने से यही होगा। प्रदेश में उनकी सरकार आते ही आतंकियों का मुकदमा हटाना और कोसीकलां का दंगा शुरू होगा। फिर सिलसिला चलेगा। पहले हर तीसरे दिन यही होता था। हम सभी को उनके चरित्र को समझना जरूरी है।

महिला कल्याण पर भी फोकस

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास सभी के विकास का है। महिला के स्वास्थ्य तथा उनके कल्याण भी हमारा जोर है। हमारी सरकार में वीरांगना अवंती बाई की चर्चा भी होती है। पीएम मोदी ने एक मेडिकल कालेज के नाम उन्हीं के नाम रखा है। पहले कोई मेडिकल कालेज की बात नहीं करता अब बना है। हमें प्रदेश में तीन महिला बटालियन की स्थापना करनी थी। हमने कहा एक बटालियन का नाम वीरांगना अवंती बाई तय कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने से पहले 2017 तक प्रदेश में सामाजिक ताना-बाना तो छिन्न-भिन्न था। 2017 में हमें बिगड़ा प्रदेश मिला था। पहले की सरकार ने अपने परिवार को छोड़कर किसी की चिंता नहीं की थी। यह देश और समाज के लिए नहीं जीते थे।

स्वर्गीय कल्याण सिंह के योगदान को जमकर सराहा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वर्गीय बाबू जी जब थे, तब ताला नगरी में व्यापक निवेश कराया था। उस समय हार्डवेयर के क्षेत्र में अलीगढ़ को पहचान दिलाई थी। उस दौरान सपा, कांग्रेस व बसपा ने क्या किया, उनसे पूछना चाहिए। आज एक-एक जिले के उत्पाद को प्रमोट करने का काम हो रहा है। स्व. कल्याण सिंह ने अपने परिवार के लिए नहीं, इस देश और धर्म के लिए जीवन जिया था। एटा में मेडिकल कॉलेज की कोई बात करता था, लेकिन आज वहां मेडिकल कॉलेज बना है। यह स्वर्गीय बाबू जी की भावना थी। कल वहां पर मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण हुआ। स्वर्गीय कल्याण सिंह जी का जीवन देश और धर्म के लिए समर्पित था। उन्होंने लोधी राजपूत परिवार में जन्म लिया, पले, बढ़े, शिक्षा ली और सार्वजनिक जीवन में आने के बाद देश और धर्म के लिए समर्पित कर दिया। लखनऊ में 1200 करोड़ की लागत से बना हमारा अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल बनकर तैयार हुआ। सरकार ने उस कैंसर अस्पताल का नाम स्वर्गीय कल्याण सिंह कैंसर अस्पताल रखा है।

इस सम्मेलन को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी संबोधित किया। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा के सभी नेता तथा कार्यकर्ता समाज के जागरूक प्रहरी हैं। इसी कारण पार्टी के लिए समाज को भी जगाना आपकी जिम्मेदारी है। एक एक परिवार गांव जाकर लोगों को अवगत कराएं- 2022 के लिए अभी से जुट जाएं।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!