Breaking News :
>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सदर सीट से दाखिल किया नामांकन पत्र

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 फरवरी 2022, शुक्रवार, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए गोरखपुर सदर सीट से शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे योगी आदित्यनाथ के नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पैदल ही केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ गोरखपुर कलेक्ट्रेट नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे थे। अमित शाह के साथ धर्मेन्द्र प्रधान भी थे। सीएम योगी आदित्यनाथ को इस दौरान वहां पर आधिकारिक प्रोटोकॉल नहीं दिया गया। यहां पर योगी आदित्यनाथ बतौर यूपी के सीएम नहीं, बल्कि एक उम्मीदवार के रूप में पहुंचे थे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से शुक्रवार को नामांकन किया। उन्होंने दो सेट में पर्चा भरा है। इस दौरान सुरक्षा के कड़ेे इंतजाम थे। नामांकन में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा-व्यवस्था में आतंक निरोधक दस्ता (एटीएस) के कमांडो तैनात थे। इस दौरान हरिओम नगर से कचहरी चौराहे की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित थे। गृह मंत्री अमित शाह का इस दौरान पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।

नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री भी नामांकन कक्ष में रहे मौजूद

विधानसभा चुनाव 2022 के छठे चरण के तहत जिले में अधिसूचना जारी होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर विधानसभा क्षेत्र से पहले ही दिन नामांकन किया। दोपहर 12.45 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और दो सेट में नामांकन किया। नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री भी नामांकन कक्ष में मौजूद रहे। पहले दिन और किसी ने पर्चा तो दाखिल नहीं किया लेकिन विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से कुछ संभावित प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12:49 बजे नामांकन कक्ष से बाहर आ गए। दो मिनट बाद वह प्रस्तावक चेंबर आफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार अग्रवाल व नगर विधायक डॉ० राधामोहन दास अग्रवाल के साथ दोबारा नामांकन कक्ष में गए और नामांकन दाखिल किया। इस दौरान गृह मंत्री व अन्य नेता बाहर लगे सोफे पर बैठे रहे। 12.55 बजे सभी नेता एक साथ कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर आए। गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने विजयी मुद्रा का भाव प्रदर्शित किया और गोरखनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गया। इस दौरान खलीलाबाद से भाजपा सांसद प्रवीण निषाद, गोरखपुर शहर के विधायक डा. राधामोहन दास अग्रवाल एवं चौरी चौरा से निषाद पार्टी के प्रत्याशी सरवन निषाद भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के नामांकन के बाद आम आदमी पार्टी के गोरखपुर शहर के प्रत्याशी विजय कुमार श्रीवास्तव ने भी नामांकन पत्र लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!