Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

मुख्यमंत्री योगी ने आगरा मेट्रो का किया डिजिटल अनावरण, मेट्रो रेल का रंग होगा पीला

सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट कॉरिडोर पर चलेगी पीले रंग की मेट्रो रेल।

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अगस्‍त 2022, सोमवार, आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजनगरी को एक और सौगात देते हुए अभी थाेड़ी देर पहले आगरा मेट्रो रेल का डिजिटल अनावरण किया। फर्स्ट लुक में आगरा में पहले कोरिडोर में चलने वाली मेट्रो रेल का रंग पीला होगा।

लगभग 12:30 बजे सीएम आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर आए। सबसे पहले उन्होंने आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत निकाली जा रही जागरुकता रैली को रवाना किया। मेट्रो के डिजिटल अनावरण के बाद मुख्यमंत्री फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड बैंक्विट हॉल में चल रहे भाजयुमो के प्रशिक्षण वर्ग में जाएंगे।  

आगरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेट्रो ट्रेन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण भी किया

आगरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेट्रो ट्रेन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने मेट्रो ट्रेन प्राेजेक्ट की प्रगति और गुणवत्ता को भी परखा। मेट्रो के डिजिटल लुक का अनावरण करने के साथ ही सीएम ने यहां पौधारोपण भी किया।

मेट्रो ट्रेन के डिजिटल लुक का अनावरण कमिश्नरी स्थित डिपो परिसर में हुआा। सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट कॉरिडोर पर पहली मेट्रो पीले रंग की चलेगी। ध्वनि एवं प्रदूषण रहित आधुनिक तकनीक से लैस होगी मेट्रो ट्रेन। आगरा 28 मेट्रो ट्रेन चलेंगी।  

विदित रहे कि मेसर्स एल्सटाम इंडिया द्वारा गुजरात के सावली में आगरा मेट्रो ट्रेनों का निर्माण कर रही है। यात्री सेवा के लिए तीन कोच वाली 28 ट्रेनें तैयार की जा रही हैं। यह मेट्रो ट्रेन रीजेनरेटिव प्रणाली सहित अन्य आधुनिक प्रणालियों से लैस होंगी। 

29.4 किमी लंबे दो मेट्रो कारीडोर बनाए जाने हैं

8379.62 करोड़ रुपयों की लागत से 29.4 किमी लंबे दो मेट्रो कारीडोर बनाए जाने हैं। इसमें से ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा के बीच बन रहे पहले कारीडोर का काम तेजी से चल रहा है। इसके उपरिगामी सेक्शन का 80 प्रतिशत काम हो चुका है। डिपो का भी लगभग 60 प्रतिशत काम हो गया है। तीन भूमिगत स्टेशन की डीवाल काम चल रहा है। पहले कारीडोर पर 13 स्टेशन हैं। इसमें से छह एलिवेटिड और सात भूमिगत स्टेशन हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!