Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंस्वास्थ

राहत : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों को कोरोना कर्फ्यू से मुक्त करने का किया ऐलान

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 जून 2021, मंगलवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार कम हो रहे संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब सभी जिले कोरोना कर्फ्यू से मुक्त कर करने का ऐलान कर दिया है। पिछले दो महीने से ज्यादा वक्त से कोरोना की दूसरी लहर की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है।  राज्य के सभी जिलों में 600 से कम सक्रिय केस हो गए हैं। अब सिर्फ शाम सात बजे से सुबह सात बजे नाईट कर्फ्यू लागू रहेगा। यह व्यवस्था नौ जून बुधवार से लागू हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश सरकार की ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में सफल सिद्ध हुई है। इसी का परिणाम है कि लगातार संक्रमण के केस कम हो रहे हैं। प्रदेश सरकार का दावा है कि 25 करोड़ की आबादी के बाद भी यूपी में जितने एक्टिव केस बचे हैं उतने कई राज्यों में नए केस आ रहे हैं। अब प्रदेश में कुल सक्रिय केस 14 हजार बचे हैं। पिछले 24 घंटे में 2.85 लाख लोगों की कोरोना जांच में 797 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब राज्य का पॉजिटिविटी रेट 0.2 फीसद और रिकवरी रेट 97.1 फीसद है।

उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सभी 75 जिलों में आंशिक कोरोना कर्फ्यू लगाया था। इसके साथ ही नाइट कर्फ्यू और शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी की। इन प्रयासों से जब संक्रमण के मामले लगातार घटने लगे तो सरकार ने व्यवस्था बना दी कि जिन-जिन जिलों में 600 से कम सक्रिय मामले होंगे, उन्हें सप्ताह में पांच दिन कोरोना कर्फ्यू में छूट दी जाएगी। इस तरह बड़ी तेजी से जिलों में सुधार होता गया और अब सभी 75 जिले कोरोना कर्फ्यू छूट पा चुके हैं। नाइट कर्फ्यू और साप्ताहिक बंदी अभी लागू रहेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोरोना प्रबंधन की समीक्षा बैठक के दौरान पाया कि प्रदेश के सभी जिलों में अब 600 से कम कोरोना के सक्रिय केस हो गए हैं। इस पर निर्देश दिया कि अब सभी जिलों में कोरोना कर्फ्यू से राहत दे दी जाए। अब बुधवार से निर्धारित नियम-शर्तों के साथ बाजार खोलने व अन्य गतिविधियों की अनुमति दे दी जाएगी। हालांकि, सीएम योगी ने कोविड-19 से बचाव और इलाज की व्यवस्थाओं को लगातार मजबूत रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा सभी के सम्मिलित सहयोग और प्रयास से कोरोना संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम में सफलता मिली है। संक्रमण की चेन हर स्तर पर तोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास जारी रहने चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!