Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री योगी ने “स्कूल चलो अभियान” प्रारंभ करने के पश्चात् बच्चों को अपने हाथ से परोसा भोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अप्रैल 2022, सोमवार, लखनऊ। साक्षरता के मामले में उत्तर प्रदेश के सबसे पिछड़े जिले श्रावस्ती से स्कूल चलो अभियान को गति देने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने नौनिहालों का दिल भी जीत लिया। उन्होंने स्कूल चलो अभियान प्रारंभ करने के बाद बच्चों को अपने हाथ से भोजन भी परोसा। अपने बीच प्रदेश के सबसे शक्तिशाली अभिभावक को देखकर बच्चे भी काफी प्रसन्न थे।

प्रदेश में शायद यह पहला मौका है जब प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बच्चों के बीच जाकर शिक्षा के लिए उनको प्रोत्साहित करने के साथ ही उनको भोजन भी परोसा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती में इकौना के जयचंदपुर कटघरा गांव में बेसिक स्कूल में स्कूल चलो अभियान को प्रारंभ करने के बाद बच्चों को भोजन भी परोसा। इस दौरान बच्चे काफी खुश नजर आ रहे थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर बच्चों से कहा कि शिक्षा ही एकमात्र साधन है जो प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन का कारक बन सकती है। शिक्षा ही वास्तव में प्रत्येक नागरिक को एक सही दिशा दे सकती है व उनके सर्वांगीण विकास की आधारशिला रख सकती है। आप सभी बच्चे खूब पढ़ें। सरकार आपको हर स्तर पर अच्छी से अच्छी सुविधा भी प्रदान कर रही है। अच्छी यूनिफार्म, किताब तथा जूते भी आपको मिल रहे हैं। इसके साथ ही खेल का सामान भी दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा ही वास्तव में प्रत्येक नागरिक को एक सही दिशा दे सकती है व उनके सर्वांगीण विकास की आधारशिला रख सकती है। किसी को भी ज्ञानवान बना देना ही जीवन का सबसे पवित्र कार्य है। शिक्षा ही इसका आधार है। स्कूल चलो अभियान के इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने से पवित्र कार्य और कोई हो ही नहीं सकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं जनप्रतिनिधियों, समाज-सेवकों व पुरातन छात्रों से अपील करता हूं कि जो विद्यालय पिछली बार छूट गए थे उन्हें गोद लें और आपरेशन कायाकल्प के माध्यम से सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाओं से आच्छादित करने में योगदान दें। हमने हर बच्चे को बैग, किताबें, दो यूनिफॉर्म, जूते-मोजे व स्वेटर उपलब्ध कराया है।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!