Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

कोरोना वैश्विक महामारी से लड़ाई में बेहतर साबित हुआ मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ का प्लान, उत्तर प्रदेश बना सर्वाधिक टेस्ट करने वाला प्रदेश

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जून 2021, शनिवार, लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ उत्तर प्रदेश में मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ का फॉर्मूला बेहद कारगर साबित हो रहा है। ट्रैक, टेस्ट एंड ट्रीट के फॉर्मूला से प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की सेकेंड स्ट्रेन काफी नियंत्रण में है। बीते 24 घंटे की जो सैंपल रिपोर्ट आई है, उसके अनुसार 524 नए केस सामने आए, जबकि 1757 लोग इसके कहर से उबरे भी हैं।

मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के मॉडल से प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार काफी थम गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। जिसके तहत आने वाले दिनों में यूपी के अन्य कई जिलों के भी जल्द ही कोरोना मुक्त हो जाने की संभावना है। प्रदेश में शनिवार को 2.74 लाख टेस्ट के बावजूद पिछले 24 घंटे में सिर्फ 524 पॉजिटिव केस मिले हैं। प्रदेश अब रिकवरी रेट भी 98.1 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश के अब 65 जिलों में 300 से कम एक्टिव केस हैं। अब दस जिलों में ही 300 से अधिक एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कोरोना के 11,127 संक्रमितों में से 3,791 यानी 34 फीसद एक्टिव केस दस जिलों में हैं। लखनऊ में सर्वाधिक 496 एक्टिव केस हैं। अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.1 फीसद हो गया है।

 उत्तर प्रदेश लिए युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है वैक्सीनेशन

  • उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने और कोरोना की तीसरी संभावित लहर से बचने के लिए युद्धस्तर पर वैक्सीनेशन का भी अभियान चलाया जा रहा है। अब तक प्रदेश के 02 करोड़ 15 लाख 88 हजार 323 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश में औसतन रोजाना चार लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। जिसके चलते बीते 24 घंटों में 3,91,441 लोगों का टीकाकरण किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अगले दो-तीन दिनों के भीतर पांच से छह लाख लोगो को रोजाना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। जुलाई माह में रोजाना 10 से 12 लाख लोगो का वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य निर्धारित है।

 उत्तर प्रदेश बना सर्वाधिक टेस्ट करने वाला प्रदेश

  • प्रदेश में अब रोज 2.74 लाख टेस्ट हो रहे हैं। अब तक 5 करोड़ 30 लाख टेस्ट करने वाला उत्तर प्रदेश अकेला राज्य है। प्रदेश में करीब एक लाख गांवों में 70,000 से अधिक निगरानी समितियों ने घर घर जाकर की संक्रमितों की पहचान कर रही है। इसी वजह से 25 करोड़ की सबसे ज्यादा आबादी के बाद भी उत्तर प्रदेश में मृत्यु दर महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे बेहद कम आबादी वाले राज्यों से बेहद कम रही है।
  • प्रदेश में अभी तक दो करोड़ से भी अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। फिलहाल प्रदेश में रोजाना लगभग चार लाख डोज लगाई जा रही हैं। सरकार का लक्ष्य जून में ही एक करोड़ वैक्सीन की डोज लगवाने का है। इसका लाभ 18 से 44 तथा 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को मिल रहा है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!