Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
देश

सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में बच्चों के निश्शुल्क स्कूल यूनिफार्म की धनराशि उनके अभिभावकों के खाते में करेंगे ट्रांसफर

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की साक्षरता दरको भी बढ़ाने के बड़े अभियान में लगे हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल में उन्होंने प्राइमरी व बेसिक शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूलों पर फोकस किया है। उनका लक्ष्य नींव यानी बेसिक तथा प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने का भी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को लखनऊ में बच्चों के निश्शुल्क स्कूल यूनिफार्म की धनराशि उनके अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सोमवार को इस कार्यक्रम में बच्चों के स्कूली यूनिफार्म की 1200-1200 रुपए की धनराशि उनके अभिभावकों के खाते में ट्रांसफर करने के साथ ही स्वच्छता अभियान के क्रम में नौ स्वच्छ विद्यालय को पुरस्कार भी देंगे।

प्रदेश के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक में पढऩे वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को यूनिफार्म, स्कूल बैग, स्वेटर, जूता-मोजा व कापी पेंसिल का पैसा जल्द मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके अभिभावकों के खाते में धन हस्तांतरण योजना का शुभारंभ सोमवार को करेंगे। इस अभियान में हर छात्र-छात्रा के स्वजन को इस बार 1200-1200 रुपये की धनराशि मिलेगी।

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों, अशासकीय सहायताप्राप्त प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक में करीब एक करोड़ 91 लाख छात्र-छात्राएं नामांकित हो चुके हैं। बच्चों की सामग्री खरीदने के लिए अभिभावकों के खाते में धन भेजा जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण यू-ट््यूब व दूरदर्शन के माध्यम से किया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश है कि वे जिला मुख्यालय, बीआरसी सहित सभी विद्यालयों में शिक्षक व छात्र-छात्राएं लाइव प्रसारण देखने की व्यवस्था करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!