Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
देश

सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में रोजगार मेले का करेंगे शुभारंभ, दस हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

गोरखपुर, दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को रोजगार एवं विकास की सौगात देंगे। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमयूटी) में आइटीआइ द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेले में शामिल होंगे और युवाओं को प्रोत्साहित करेंगे। इस मेले में करीब 10 हजार युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा। इसके बाद योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे और नगर निगम की 122.29 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास

बुधवार की सुबह जनता दर्शन में आए लोगों की समस्याएं सुनने के बाद मुख्यमंत्री एमएमयूटी में आयोजित रोजगार मेले में शामिल होंगे। इस मेले में देश की कई बड़ी कंपनियों सहित करीब 90 कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे और युवाओं को रोजगार के लिए चयनित करेंगे। सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री मंच से कुछ युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यहां आए युवाओं को प्रोत्साहित कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे।

कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास

इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह पहुंचेंगे और विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महानगर के लिए दो ई टूरिस्ट बस, 10 इलेक्ट्रिक बस, 25 कूड़ा कलेक्शन वाहन और दो जेटिंग कम सक्शन मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कूड़ा कलेक्शन वाहनों के चालकों को रोजगार प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे और केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मंच पर सम्मानित करेंगे। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री 80 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान करेंगे।

मंडलीय समीक्षा बैठक में भी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री शाम चार बजे से आयुक्त सभागार में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक को संबोधित करेंगे। इसमें मंडलायुक्त, मंडल के सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के कायक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!