Breaking News :
>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

रक्षाबंधन पर महिला पुलिसकर्मियों को योगी सरकार देगी तोहफा, जानिए क्या है योजना ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अगस्त 2021, शनिवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर महिला पुलिसकर्मियों को बीट पुलिस अधिकारी के पद पर तैनाती का तोहफा देंगे। रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व 21 अगस्त को मिशन शक्ति के तीसरे चरण की शुरुआत कर सरकार महिलाओं व बेटियों को कई तोहफे देने की तैयारी कर रही है। महिला पुलिसकर्मियों के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए सभी जिलों में बालवाड़ी का तोहफा भी होगा।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मुख्य समारोह कन्या सुमंगला योजना से वंचित 1.5 लाख बेटियों को और निराश्रित महिला पेंशन योजना की पात्र 1.73 लाख नई लाभार्थी महिलाओं को योजना से जोड़ा जाएगा। करीब 1300 थानों में पिंक टायलेट निर्माण, महिला पुलिसकर्मियों के खाली पदों पर भर्ती जैसे उपहार देने की भी तैयारी है।

मिशन शक्ति के अब तक के दो चरण में महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने व अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिहाज से उपयोगी सिद्ध हुए हैं। सोनभद्र, चंदौली, मीरजापुर, बलिया, गाजीपुर, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, रायबरेली, सुलतानपुर, अमेठी, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी व रामपुर में भी झांसी की बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की तर्ज पर उत्पादक इकाइयों के गठन का निर्देश दिया गया है। दिसंबर तक एक लाख नए स्वयं सहायता समूहों के गठन का भी लक्ष्य रखा गया है।

मिशन शक्ति के तहत मेधावी छात्राओं को मिलेगा नकद पुरस्कार :

  • मिशन शक्ति के तहत 10वीं व 12वीं कक्षा में जिलों में पहले 10 स्थान पर आने वाली मेधावी छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही राज्य बोर्ड से 12वीं कक्षा में जिले में टाप करने वाली और आगे पढ़ाई करने वाली शीर्ष छात्राओं को 20 हजार रुपये देने की तैयारी है। खेल व विशिष्ट कलाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाली 10 महिलाओं, 10 बालिकाओं व 10 बालकों को भी नकद पुरस्कार दिया जाएगा। मिशन शक्ति के ही तहत सात अगस्त शनिवार को जिलाधिकारी के साथ हक की बात की जाएगी। 11 अगस्त को कन्या जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसमें सामुदायिक केंद्र, जिला या सरकारी अस्पताल आदि में जन्म लेने वाली कन्याओं व उनकी माताओं को उपहार दिए जाएंगे। उनकी संख्या के बराबर पौधारोपण कर पुरुषों व बालकों को उनका संरक्षण सौंपा जाएगा। कई स्तरों पर स्वावलंबन कैंप लगाए जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!