Breaking News :
>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

गोरखपुर : थानेदार की कार्यशैली से नाराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस कप्तान को लगाई फटकार

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जून 2021, शुक्रवार, गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में आयोजित मुख्यमंत्री का जनता दर्शन कार्यक्रम पुलिस महकमे के लिए एक बार फिर दिक्कत भरा रहा। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने वाले कई मामले आए, जिसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की त्योरी चढ़ी रही। इसे लेकर कई बार मुख्यमंत्री पुलिस कप्तान को चेतावनी देते नजर आए।

दरअसल, जनता दर्शन की शुरुआत में ही दहेज उत्पीडऩ का मामला लेकर पहुंची एक महिला ने बेलघाट थानेदार पर आरोप लगाया कि वह अपनी शिकायत लेकर थाने पर गई तो पुलिस ने उसके पति पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया। यह सुनकर मुख्यमंत्री बिफर पड़े। पास खड़े एसएसपी दिनेश कुमार से कहा कि मामले की तत्काल जांच कराएं और अगर आरोप सही पाया जाता है तो एसओ के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें। हालांकि बाद में एसएसपी ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद का है।

मार्च 2020 में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने अपने देवर, जेठ व ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है और उसकी देवरानी ने महिला के पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस के जब कुछ और मामले सामने आए तो मुख्यमंत्री ने एसएसपी से कहा कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें कि फरियादी को थाने पर ही उचित न्याय मिल जाए। जनता दर्शन में आने की नौबत न आए। गुरुवार के जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 150 लोगों की फरियाद सुनी और समस्या समाधान का आश्वासन दिया।

इससे पहले मुख्यमंत्री की सुबह की दिनचर्या परंपरागत रही। नाथ पंथ के आदि गुरु बाबा गोरखनाथ और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और करीब आधा घंटा गोशाला में गायों के संग बिताया। जनता दर्शन में लोगों की फरियाद सुनने के बाद वह मंदिर कार्यालय आए तो वहां पहले से आशीर्वाद के लिए बैठे लोगों से बारी-बारी से मुलाकात की।

जनता दर्शन के लिए जाने के दौरान हिंदू सेवाश्रम के पास खड़े एक बूढ़े मौलवी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आवाज दी। सुरक्षाकर्मियों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो मुख्यमंत्री ने उन्हें आने देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री से मिले इस सम्मान से अभिभूत मौलवी तत्काल उनके पास पहुंच गए और कोई अंदरूनी बात बताने के लिए दो मिनट का समय मांगने लगे। मुख्यमंत्री ने जब उनका कुशलक्षेम पूछा तो भी वह अंदरूनी बात की रट लगाए रहे। इसपर मुख्यमंत्री ने उनसे उस बात को लिखकर देने की सलाह दी और अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़ गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!