Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

सीएम योगी ने कहा : ‘हम बिना सबूत, सिर्फ आरोप पर किसी की गिरफ्तारी नहीं करेंगे’

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अक्टूबर 2021, शुक्रवार, लखनऊ। लखीमपुर खीरी में उपद्रव के बाद भड़की हिंसा में चार किसान, एक पत्रकार तथा तीन की अन्य की मृत्यु के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की स्थिति स्पष्ट कर दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना सुबूत के सिर्फ आरोप पर तो हम किसी की गिरफ्तारी नहीं करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रख रहे थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना में केन्द्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा का अभी तक हाथ होने का कोई भी साक्ष्य सामने नहीं आया है। हम बिना सबूत सिर्फ आरोप पर किसी की गिरफ्तारी नहीं करेंगे।लखीमपुर खीरी की हिंसा पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह घटना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार इसकी गहन पड़ताल कर इसकी तह तक जा रही है। लोकतंत्र में हिंसा की जगह नहीं है। चाहे वह कोई भी हो कानून सबके लिए समान है, कानून सबके साथ समान रूप से व्यवहार भी करेगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। उत्तर प्रदेश में किसी के दबाव में कोई काम नहीं होगा। इस केस में पुलिस की ओर से एक एसआईटी और ज्यूडिशियल कमीशन गठित किया गया है। हम तो मामले की तह तक जाएंगे। वहां पर वांछितों की गिरफ्तारी शुरू हो गई है। कल कई गिरफ्तारियां हुई हैं, आज भी कार्रवाई जारी है। इस पूरे मामले में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की यह रूलिंग भी है कि गिरफ्तारी से पहले पर्याप्त साक्ष्य भी होने चाहिए। हम किसी को भी सिर्फ आरोप पर गिरफ्तार नहीं करेंगे। हमने साक्ष्य मिलने के बाद सभी की गिरफ्तारी की है चाहे वह भाजपा का विधायक हो या विपक्ष का कोई नेता।

लखीमपुर खीरी में हिंसा में आठ लोगों की मृत्यु के बाद कांग्रेस सहित विपक्ष के तमाम नेताओं का आरोप है कि उन्हें लखीमपुर जाने से रोका गया। विपक्ष के नेताओं के पहुंचने से पहले सरकार तमाम सुबूत मिटाने में लगी थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी आरोप बेकार है। हमने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की। विपक्ष के जो भी लोग थे यह कोई सद्भावना के दूत नहीं थे। अब तो इसकी एक बार पूरी जांच हो जाने दीजिए, दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। यह सभी दुर्भावना के चलते वहां आपसी वर्ग संघर्ष पैदा करना चाहते थे। हम ऐसा नहीं होने देंगे। वहां के पीडि़त परिवारों ने स्वयं कहा कि वह सरकार से संतुष्ट हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना प्रदेश तो संभाल नहीं पा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में कुछ किसान पुलिस की गोली से मारे गए, उनके प्रति उनकी कोई सहानुभूति नहीं है। चाकरी करनी है तो लखीमपुर चले आए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका से मैं पूछना चाहता हूं कि मार्च 2020 से देश कोरोना से त्रस्त है। 24 से 25 करोड़ की आबादी उत्तर प्रदेश में रहती है। मैं पूछना चाहता हूं कांग्रेस, सपा, बसपा के नेता जो आज पॉलिटिकल टूर कर रहे हैं, इनमें से कितने नेता उस समय बाहर निकले थे। कोरोना कालखंड में इनमें से किसी के दर्शन नहीं हुए। उत्तर प्रदेश में जब हर व्यक्ति जूझ रहा था तब केन्द्र और प्रदेश की सरकार उनके साथ थी।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!