Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुँचे श्री कृष्ण जन्मभूमि, किया पूजा-पाठ

आकाश ज्ञान वाटिका, 09 नवंबर 2022, बुधवार, मथुरा। मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे का आज दूसरा दिन है। उन्होंने दूसरे दिन की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के साथ की। सीएम योगी सुबह-सुबह ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर पहुंच गए। उन्होंने जन्मभूमि स्थित भागवत भवन में विधि-विधान से पूजा अर्चना की। श्रीराधाकृष्ण के विग्रह की आरती उतारी। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को देर शाम मथुरा पहुंचे थे। चंडीगढ़ से आगरा पहुंचने में हुई देरी के कारण उनका मथुरा आगमन भी करीब ढाई घंटे देरी से हुआ। बारिश के कारण महारास कार्यक्रम स्थगित होने पर उन्हें सीधे रात्रि विश्राम के लिए यूपी वेटरनेरी विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस ले जाया गया। बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी ने वेटरनरी विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस परिसर में आम का पौधा लगाया। इसके बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए रवाना हो गए। 

मुख्यमंत्री योगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दर्शन करने के बाद गांव अजहाई खुर्द स्थित भक्ति वेदांत गुरुकुल इस्कॉन एवं इंटरनेशनल स्कूल परिसर में स्थापित कृष्ण बलराम मंदिर और गो डेयरी प्लांट का उद्घाटन करेंगे। भक्ति वेदांत गुरुकुल में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन ने पुख्ता तैयारियां की हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भक्ति वेदांत गुरुकुल इस्कॉन एवं इंटरनेशनल स्कूल परिसर में स्थापित कृष्ण बलराम मंदिर और गो डेयरी प्लांट का उद्घाटन करेंगे। वह यहां श्रद्धालुओं और छात्रों को संबोधित भी करेंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए सभी ड्यूटी स्थलों को जांचा गया है। प्रत्येक स्थान पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। 

मंगलवार शाम को सांसद हेमा मालिनी के महारास का आयोजन तय था। इसमें शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा आए लेकिन शाम छह बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। आसमान में बिजली चमकने लगी और बारिश होने लगी। बारिश के कारण महारास का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। यह कार्यक्रम अब आज शाम को जवाहर बाग में होगा। 

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पहले से ही निर्धारित था। बुधवार को गो डेयरी प्लांट का उद्घाटन करने के बाद उन्हें वापस लौटना है। अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि बुधवार शाम को होने वाले महारास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे या नहीं। कार्यक्रम की रूपरेखा सीएम के मुताबिक ही तय की गई थी और उसकी व्यवस्थाएं बड़े स्तर पर हुई थी। लेकिन बारिश ने सारी व्यवस्थाओं पर पानी फेर दिया। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!