Breaking News :
>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन>>उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित>>एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात, मुलाकात को बताया शिष्टाचार भेंट

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मई 2021, शुक्रवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल और प्रदेश भाजपा संगठन में फेरबदल की अटकलों के बीच गुरुवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। राजभवन ने भले ही मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है, लेकिन दोनों के मिलने से एक बार फिर मंत्रिमंडल में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए उनके द्वारा उठाए गए अहम कदमों के बारे में विस्तार से बताया।

उत्तर प्रदेश के साथ ही मध्य प्रदेश के राज्यपाल का दायित्व निभा रहीं आनंदीबेन पटेल बीती 10 मई को यहां से भोपाल गईं थीं। 17 दिनों बाद गुरुवार सुबह उन्होंने लखनऊ वापसी की। कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के मद्देनजर इन दिनों जिलों का दौरा कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार शाम को लखनऊ आने के बाद सात बजे राजभवन पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री विष्णु और उनके अवतार पुस्तक राज्यपाल को भेंट की। वह लगभग 40 मिनट राजभवन में रहे। राजभवन के प्रवक्ता ने दोनों की मुलाकात को शिष्टाचार भेंट ही बताया।

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए उनके सभी मंडलों के साथ ही ज्यादातर जिलों का दौरा करने और सरकार के प्रभावी इंतजाम के बारे में राज्यपाल को विस्तार से बताया। हालांकि, राज्यपाल की लखनऊ वापसी और शाम को उनसे मुख्यमंत्री की मुलाकात को लेकर दिनभर मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें लगाई जाती रहीं, लेकिन सूत्रों का स्पष्ट तौर कहना है कि मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।

दरअसल, इससे पहले पिछले महीने 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री की राज्यपाल से भेंट हुई थी। वैसे आम तौर पर दोनों के बीच प्रतिमाह एक से दो मुलाकात होती रहती है, लेकिन पिछले माह मुख्यमंत्री जहां पहले कोरोना संक्रमित हो गए और फिर प्रदेश के दौरों में व्यस्त रहे, वहीं राज्यपाल भी 10 मई से मध्य प्रदेश में थीं। ऐसे में लगभग डेढ़ माह बाद गुरुवार को दोनों की मुलाकात हुई। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि राज्यपाल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही गुरुवार को मध्य प्रदेश से लखनऊ आई हैं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक के बाद से ही योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल और प्रदेश भाजपा संगठन में फेरबदल की चर्चा जोरों पर है। फेरबदल को लेकर तमाम कयासों के केंद्र में मोदी के करीबी अरविंद शर्मा हैं। नौकरशाही छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद जिस तरह उन्हें एमएलसी बनाया गया, उससे यही चर्चा चारों तरफ है कि उन्हें योगी मंत्रिमंडल में डिप्टी सीएम बनाकर अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही मंत्रियों के रिक्त पदों को भरने को लेकर पार्टी संगठन में भी फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही हैं।

सूत्रों का कहना है कि दो-चार दिन में तो कुछ नहीं होने जा रहा है, लेकिन कोरोना संक्रमण के कम होने की दशा में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। विदित हो कि 19 मार्च, 2017 को सरकार गठन के बाद 22 अगस्त, 2019 को योगी मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण से तीन मंत्रियों के निधन के बाद से कुल छह पद रिक्त हैं।

प्रदेश में 19 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ सरकार गठन के बाद 22 अगस्त 2019 को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार किया था। उनके मंत्रिमंडल में 56 सदस्य थे। इसके बाद कोरोना वायरस के संक्रमण से तीन मंत्रियों का निधन हो चुका है। चेतन चौहान और कमला रानी वरुण के बाद हाल ही में राज्यमंत्री विजय कुमार कश्यप का निधन हो गया है। प्रदेश मंत्रिमंडल में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 60 तक हो सकती है। पहले मंत्रिमंडल विस्तार में छह स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों को कैबिनेट की शपथ दिलाई गई थी। इसके बाद तीन नए चेहरों के साथ राज्यमंत्री को मिलाकर 6 स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी और 11 विधायक को राज्य मंत्रियों को उत्तर प्रदेश सरकार में जगह दी गई थी।

योगी आदित्यनाथ सरकार में अधिकतम 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। मौजूदा समय में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल में 23 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 22 राज्यमंत्री हैं। इस तरह से यूपी सरकार में फिलहाल 54 मंत्री हैं। अभी भी इस सरकार में छह मंत्रियों के पद खाली हैं। चुनावी वर्ष 2022 के नजदीक होने के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सरकार में कुछ नए लोगों को शामिल कर सियासी समीकरण को साधने का दांव चल सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!