Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तर-प्रदेश

लखनऊ के अलाया अपार्टमेंट गिरने के मामले में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने जांच के द‍िए आदेश

लखनऊ, वजीरहसन रोड स्थित पांच मंजिला अलाया अपार्टमेंट मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक ढ़ह गया था। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के साथ सेना करीब 15 घंटों से रेस्‍क्‍यू आपरेशन कर 15 लोगों को सुरक्ष‍ित बचाया है। अभी भी कुछ लोग फंसे हुए हैं। ज‍िनसे फोन पर बातचीत की जा रही है। साथ ही आक्‍सीजन सपोर्ट भी द‍िया जा रहा है।

अलाया अपार्टमेंट गिरने का मामला में मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने जांच के आदेश द‍िए हैं। जांच के ल‍िए तीन सदस्यीय टीम का गठन क‍िया गया है। ज‍िसमें मंडलायुक्त रोशन जैकब, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था और चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी शाम‍िल हैं। टीम एक सप्ताह में सीएम योगी को हादसे की र‍िपोर्ट सौंपेगी।

कमिश्नर रोशन जैकब ने जानकारी देते हुए बताया क‍ि सपा व‍िधायक शाहिद मंजूर के बेटे समेत तीन के खिलाफ मुकदमा लिखाए जाने का आदेश दिया गया है।

बता दें क‍ि हादसे के वक्त अपार्टमेंट में कई लोग मौजूद थे। मलबे में करीब 30 से ज्यादा लोग दब गए थे। रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई थी। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अपार्टमेंट में कुछ दिन से मरम्मत और पाइप लाइन का काम चल रहा था।

अपार्टमेंट अचानक जमींदोज कैसे हो गया, ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। बिल्डिंग का निर्माण यजदान बिल्डर्स ने किया था। अलाया अपार्टमेंट में कुल 14 परिवार रहते थे। मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक अपार्टमेंट भरभराकर गिर गया। भीतर मौजूद लोगों की चीख मलबे में दब गई। वहीं, आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!