Breaking News :
>>आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करना अनिवार्य>>चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, श्रद्धालु अफवाहों पर न दें ध्यान- हेमंत द्विवेदी>>केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम धामी ने जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना का असर, उत्तराखंड की सपना राणा को जर्मनी में मिली नर्स की नौकरी>>तुरंत जारी करें 211 एकल महिलाओं को पैसा- रेखा आर्या>>रिखणीखाल पहुंचीं डीएम स्वाति भदौरिया, विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण>>हल्द्वानी में जूते के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख>>श्रद्धा कपूर की नई फिल्म ‘ईठा’ का टीजर रिलीज>>हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर होगा और अधिक सक्रिय>>सूबे में चलाया जायेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में तीन निर्माणाधीन भवन सील>>मानसून से पहले सरकार सतर्क, पर्वतीय क्षेत्रों में पहुँचाया तीन माह का राशन>>वर्षा की कमी की स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह तैयार- गणेश जोशी>>समाज और समुदायों को बांटने का प्रयास करने वालों के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्रवाई- सीएम>>मानसून से पहले सरकार सतर्क, पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंचाया तीन माह का राशन>>मुख्य सचिव ने दिए राज्य के सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश>>28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान>>भूमि प्रबंधन एवं सुधारों के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए- मुख्य सचिव>>शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा की सड़क हादसे में मौत>>‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, चार दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

गोरखपुर में आयोज‍ित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने लोगों की समस्‍यायें सुनीं

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जुलाई 2022, बुधवार, गोरखपुर तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिन्दू सेवाश्रम भवन में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। सीएम ने लोगों की समस्‍याएं सुनीं और अपनी समस्‍याएं लेकर आईं महिलाओं के बीच गए तो कुछ मह‍िलाएं अपने बच्‍चों को गोद में ल‍िए म‍िलीं। सीएम ने बच्‍चों को दुलारा, कुछ बच्‍चों को अपने हाथ से चाकलेट ख‍िलाया और पूछा, स्‍कूल जाते हो न ? इसके बाद मह‍िलाओं के हाथ से आवेदन लेकर उसे पूरा पढ़ा और पुल‍िस अध‍िकार‍ियों को उसपर त्‍वर‍ित कार्रवाई करने का आदेश द‍िया।

मुख्यमंत्री सुबह करीब 7:45 बजे जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे। वहां आए लोगों को लाइन में लगी कुर्सियों पर बैठाया गया था। मुख्यमंत्री एक-एक कर सभी के पास गए और उनका आवेदन लेते हुए समस्या सुनी। जनता दर्शन में मां के साथ आए एक लड़के से उन्होंने उसकी पढ़ाई के बारे में पूछा और चाकलेट दिया। समस्या लेकर पहुंची एक अन्य महिला की गोद मे बैठे छोटे बच्चे को मुख्यमंत्री ने दुलारा और उससे पूछा चाकलेट लोगे, बच्चे ने हाथ बढ़ाया और मुस्कुराते हुए मुख्यमंत्री ने उसके दोनों हाथों में चाकलेट पकड़ा दिया।

समस्याओं का समाधान थाने और तहसील स्तर पर ही किया जाए : मुख्यमंत्री

जनता दर्शन में लोगों की भीड़ उमड़ी थी। उन्हें दो स्थानों पर बैठाया गया था। मुख्यमंत्री ने करीब डेढ़ सौ लोगों से आवेदन लिया और अधिकारियों को समस्या के निराकरण का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्याओं का समाधान थाने और तहसील स्तर पर ही किया जाए। करीब 500 से अधिक लोगों के आवेदन मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, एसएसपी गौरव ग्रोवर एवं गोरखनाथ मंदिर कैंप कार्यालय प्रभारी मोतीलाल सिंह ने लिए।

150 में से करीब 30 से 40 मामले घरेलू विवाद से जुड़े थे। किसी को घर में हिस्सा न दिए जाने की समस्या थी तो किसी ने प्रताड़ित करने की शिकायत की। ज्यादातर मामले राजस्व एवं पुलिस विभाग से जुड़े थे। कई लोगों ने शिकायत की कि थाने पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री ने साथ चल रहे अधिकारियों से समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। सुबह करीब 8:30 बजे मुख्यमंत्री जनता दर्शन से वापस लौट गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!