Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

अपराधी छवि वाले प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सीएम योगी के तेवर हुए बेहद सख्त

  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को अपराधी छवि वाले प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों की जांच करने का दिया निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 सितम्बर 2021, गुरुवार, लखनऊ। गोरखपुर में एक प्रापर्टी डीलर की हत्या के मामले में तीन पुलिसकर्मियों के नामजद होने के बाद से अपराधी छवि वाले प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सीएम योगी आदित्यनाथ के तेवर बेहद सख्त हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोक भवन में गृह विभाग के शीर्ष अधिकारियों को अपराधी छवि वाले प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस जांच में सभी दोषी मिलने पर सभी को तत्काल बर्खास्तगी का भी निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब प्रदेश के सभी दागी पुलिसकॢमयों की जांच करवाने और सूची बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने गृह विभाग की जांच में दोषी मिलने सभी अपराधी छवि वाले पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने का आदेश दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डीजी इंटेलिजेंस डीएस चौहान तथा एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में दो कमेटियां बनाकर प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों का रिकार्ड रिव्यू करेंगी। किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि में लिप्त होने या फिर किसी मामले में दोषी पाए जाने पर इनको जबरिया रिटायर और बर्खास्त कर दिया जाएगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक में कहा कि हाल के दिनों में कतिपय पुलिस अधिकारियों/काॢमकों के अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने की शिकायतें मिली हैं। यह तो कतई स्वीकार्य नहीं है। पुलिस विभाग में ऐसे लोगों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। प्रमाण के साथ ऐसे लोगों को चिन्हित कर सूची उपलब्ध कराएं। सभी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही होगी। इसके साथ ही अति गंभीर अपराधों में लिप्त पुलिस अधिकारियों/कार्मिकों की बर्खास्तगी की जाए। दागी छवि वाले लोगों को फील्ड में महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती न दी जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!