Breaking News :
>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा>>मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम>>देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार>>सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : मुख्यमंत्री>>भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा>>पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित : महाराज>>SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू>>स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी>>भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही>>भारी बारिश के बीच बारिश के बीच एक्शन मोड में डीएम डॉ. आशीष चौहान>>करोड़ों की लागत से बना नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, प्रशासन ने रोकी आवाजाही>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
देश

सीएम योगी आदित्यनाथ की बड़ी मानवीय पहल : कैंसर से पीड़ित आइआइटी रुड़की के छात्र को दी बड़ी मदद

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 सितम्बर, 2020, शनिवार। गरीब, किसान, पीड़ित तथा बीमार शख्स की मदद करने को सीएम योगी आदित्यनाथ हमेशा तत्पर रहते हैं। जनप्रतिनिधियों के साथ ही सीएम कार्यालय में सम्पर्क करने वालों की तत्काल मदद करने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ अब तो सोशल मीडिया से भी किसी पीड़ित की मदद करने को आगे रहने लगे हैं।

आइआइटी रुड़की के प्रतिभाशाली तथा शोध छात्र आशीष दीक्षित की मदद के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी मानवीय पहल की है। उन्होंने छात्र को चिकित्सा के लिए दस लाख रुपया की सहायता देने की खातिर अनेक नियमों को शिथिल कर दिया है। पिता के सरकारी सेवा में होने के साथ ही आशीष को संस्थान से स्कालरशिप मिलने के कारण ही कहीं से भी सरकारी मदद मिलने में अड़चन थी। इसके बाद भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने नियम को शिथिल कर आशीष की मदद की है।सोशल मीडिया पर आइआइटी रूड़की के शोध छात्र आशीष दीक्षित की मदद के लिए आईआईटी छात्रों ने सोशल मीडिया कैंपेन शुरू किया था। इसकी जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आशीष कुमार दीक्षित के इलाज का पूरा खर्च उठाने का निर्णय करने के साथ उसके परिवार से सम्पर्क किया।

लखीमपुर खीरी में वन विभाग के कर्मी का प्रतिभाशाली बेटा आइआइटी रूड़की में शोध छात्र है। उसके ब्लड कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया से मिली। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वयं परिवार से सम्पर्क कर पीड़ित परिवार को दस लाख रुपया की आर्थिक मदद देने के साथ ही संजय गांधी पीजीआइ के निदेशक को छात्र आशीष दीक्षित के बेहतर से बेहतर इलाज का तथा वहां पर भी परिवार को हरसंभव मदद देने को कहा है।

ब्लड कैंसर से पीड़ित शोध छात्र आशीष दीक्षित के बारे में सोशल मीडिया से जानकारी मिलने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ उसके साथ ही उसके परिवार की मदद करने के लिए एक्टिव हो गए। आशीष कुमार दीक्षित लखीमपुर के वनकर्मी अशोक कुमार दीक्षित का इकलौता बेटा है। इस बेहद मेधावी छात्र आशीष दीक्षित का संजय गांधी पीजीआई में ब्लड कैंसर का इलाज चल रहा है।

आशीष कुमार दीक्षित आइआइटी रुड़की में डिपार्टमेंट ऑफ मैथमैटिक्स में पीएचडी स्कॉलर हैं। वह पढ़ाई के साथ ही खेल में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे, लेकिन इसी वर्ष अचानक जांच में उन्हेंं ब्लड कैंसर का पता चला। उसके बाद से ही उनका इलाज लखनऊ के एसजी पीजीआई में चल रहा है। शुरुआत में इलाज का खर्च करीब दस लाख रुपया बताया गया था, लेकिन अब ब्लड क्लॉटिंग आदि के कारण खर्च करीब 22 लाख रुपए तक बढ़ गया है। इस दौरान आशीष के परिवार की तरफ से इलाज में करीब 10 लाख रुपए खर्च भी हो गए हैं। अब इस परिवार की आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण उन्हेंं मदद की जरूरत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी पहल की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!