Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रुद्रप्रयाग जनपद में कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम कोविड केयर सेंटर व जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 मई 2021, शनिवार, रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को जनपद में कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम कोविड केयर सेंटर व जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों से यहाँ पर भर्ती कोविड मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड रोकथाम के लिए सभी संसाधन जुटाए जा रहे हैं। साथ ही कहा कि राज्य में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। इसके लिए सभी जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत करीब 11ः30 बजे गुलाबराय हैलीपेड पपहुँचने के बाद मुख्यमंत्री ने कोटेश्वर माधवाश्रम कोविड सेंटर में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहाँ तैनात चिकित्सकों को कोरोना संक्रमण के तहत जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों से लगातार संवाद करते हुए उनकी निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कोविड नियंत्रण को लेकर कार्यवाही गतिमान है। डीआरडीओ के माध्यम से ऋषिकेश व हल्द्वानी में पाँच – पाँच सौ बेड के अस्पताल अगले कुछ दिनों में बनकर तैयार हो जायेंगे। समय-समय पर लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक करने की बात करते हुए कहा कि इसके लिए आशा व आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से घर-घर कोविड किट पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है। ताकि प्राथमिक स्तर पर ही उपचार संभव हो सके और चिकित्सालय आने की आवश्यकता न हो। कहा कि पूरे प्रदेश में सैंपलिंग की संख्या को लगातार बढ़ाया जा रहा है। बताया कि बीते रोज ही केंद्र सरकार द्वारा सौ मैट्रिक टन ऑक्सीजन प्राप्त हुआ है। जिसे दोनों मंडलों में भेजने का कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन बेड, वैंटीलेटर, पीपीई किट एवं अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। बताया कि पिछले कुछ दिनों में 345 नए चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। पहली बार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी चिकित्सकों को भेजा गया है। 18 से 45 वर्ष के सभी लोगों का निःशुल्क कोविड वैक्शीनेशन किया जा रहा है जिसमें खर्च होने वाली राशि करीब चार सौ करोड़ रुपए का वहन सरकार द्वारा किया जाएगा। पूरे देश में निःशुल्क वैक्सीनेशन करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। उन्होंने सभी से वैक्शीनेशन करवाने की अपील की। साथ ही कहा कि सभी को अनिवार्य रूप से मास्क, सैनिटाइजर व सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।

इस दौरान जिलाधिकारी मनुज गोयल ने मुख्यमंत्री को कोविड की रोकथाम के लिए जनपद में संचालित किए जा रहे कार्यों से अवगत कराते हुए कहा कि जनपद में वैक्सीनेशन का कार्य भी सुचारू रूप से चल रहा है। कोविड की रोकथाम के लिए अधिक से अधिक संख्या में सैंपलिंग लिए जा रहे हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग गठित टीमों द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों की सैंपलिंग ली जा रही है। साथ ही कोविड को लेकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। कोटेश्वर माधवाश्रम कोविड सेंटर का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। यहाँ पर वार्डों का निरीक्षण करते हुए भर्ती हुए मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री/प्रभारी मंत्री डाॅ० धन सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, केदारनाथ विधायक मनोज रावत, जिलाध्यक्ष भाजपा दिनेश उनियाल, जिलाधिकारी मनुज गोयल, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी बृजेश तिवारी, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी मनविंदर कौर, कोविड सेंटर प्रभारी डाॅ० डी.बी.एस. रावत, डाॅ० नीतू तोमर, डाॅ० आशुतोष सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!