Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

“अतिथि देवो भव:” की तर्ज में देवभूमि उत्तराखण्ड पहुँचे जम्मू कश्मीर के निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का किया गया स्वागत

आकाश ज्ञान वाटिका, २३ जनवरी २०२१, शनिवार, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश में प्रशिक्षण एवं अध्ययन भ्रमण पर आये जम्मू कश्मीर के निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का उत्तराखण्ड में स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है और “अतिथि देवो भव:” हमारी परम्परा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य में त्रिस्तरीय पंचायतों की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर पंचायत प्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में विकास की दिशा तय करने के साथ ही लोकतंत्र की मजबूती के लिये कार्य करेंगे। शनिवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में जम्मू कश्मीर से उत्तराखण्ड के प्रशिक्षण एवं अध्ययन भ्रमण पर आये निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम एक दूसरे राज्य की संस्कृति से भी परिचित कराने में मददगार होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी भाषा-बोली अलग हो सकती है लेकिन हमारी संस्कृति एक है। हमारे देश की सांस्कृतिक एकता ही हमारे समृद्ध लोकतंत्र की पहचान भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायतों में जन प्रतिनिधित्व का मौका उन्हें मिला है। पंचायतों को मजबूत कर वे जम्मू कश्मीर को स्वस्थ लोकतंत्र की ओर ले जायेंगे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने कार्य व्यवहार से आने वाले लोगों को राह दिखाने के साथ ही प्रेरणादायी भी बनना होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर के पंचायत प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया।

[box type=”shadow” ][/box]

अध्ययन प्रशिक्षण में उधमपुर के वीडिओ श्री कुलदीप शर्मा, श्री ओम प्रकाश खोखर ने कहा कि जम्मू कश्मीर में अभी त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के बजाय एक स्तरीय व्यवस्था ही है। उत्तराखण्ड के अध्ययन से उन्हें निश्चित रूप से गाँव से लेकर जिले तक त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी। समन्वयक एजाज अहमद, ग्रम प्रधान कठुआ श्रीमती पिंकी देवी आदि ने इस प्रशिक्षण अध्ययन कार्यक्रम को बहुत ही उपयोगी बताया। उन्होंने उन्हें दिये गये सम्मान के लिये राज्य सरकार का आभार भी व्यक्त किया।

निदेशक पंचायती राज श्री हरिचन्द्र सेमवाल ने बताया कि जम्मू कश्मीर राज्य से 160 पंचायत प्रतिनिधियों के चार दल का राज्य की चयनित पंचायतों एवं विभिन्न स्थलों में अध्ययन भ्रमण माह दिसंबर 2020 एवं जनवरी 2021 में प्रस्तावित किया गया था। जिसके क्रम में प्रथम दल 13 से 19 दिसंबर 2020, द्वितीय दल 21 से 28 दिसंबर 2020 एवं तृतीय दल 28 दिसंबर 2020 से 3 जनवरी 2021 में चतुर्थ दल 4 से 10 जनवरी 2021 में प्रस्तावित किया गया था किंतु उक्त अवधि में जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण उक्त दल का भ्रमण कार्यक्रम की तिथि परिवर्तित करने पड़ी। अंततः चतुर्थ दल दिनांक 18 जनवरी 2021 को उत्तराखंड पहुँचा। उन्होंने कहा कि पंचायतों के स्तर पर सम्पादित होने वाले कार्यों, विषयों से प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किये जाने के साथ ही उन्हें विभिन्न पंचायतों का स्थलीय भ्रमण भी कराया गया।

इस अवसर पर श्री प्रीतम भरतवाण एवं अंकित सेमवाल द्वारा गीत संगीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान, श्रीमती चंद्रा पंत, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, कर्मकार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री सतेन्द्र सिंह सत्याल आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!