Breaking News :
>>प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी>>पित्थुवाला खुर्द में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों को दिये कुम्भ मेले के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

  • मुख्यमंत्री ने की कुम्भ मेला कार्यों की समीक्षा।
  • कुम्भ मेले में सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस एवं पी.ए.सी. जवानों की उपलब्धता के लिये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे मुख्यमंत्री।
  • साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास पर दिया जाय ध्यान।

आकाश ज्ञान वाटिका, २४ फ़रवरी २०२१, बुधवार, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आगामी कुम्भ मेले को सुरक्षित व व्यवस्थित ढंग से संपन्न करने के लिये प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कुंभ मेले के कार्यों के संबंध में सभी आवश्यक स्वीकृतियों, कार्यों की गुणवत्ता एवं उपयोगिता आदि का प्रभावी क्रियान्वयन तत्परता के साथ सुनिश्चित किया जाए।

कुम्भ मेले की सुरक्षा व्यवस्था हेतु मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता कर 1000 पुलिस कर्मियों तथा 20 कम्पनी पी.ए.सी. उपलब्ध कराने के लिये वार्ता करेंगे। कुम्भ मेले में यह व्यवस्था 5 से 15 अप्रैल की अवधि के लिये जरूरी होगी। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थायें यथा समय पर पूर्ण करने के भी निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी सम्बंधित विभागों से सभी स्थाई निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा अस्थाई निर्माण कार्यों को 15 मार्च तक पूर्ण करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कुम्भ कार्यों को पूर्ण करने में कोई कठिनाई न हो इसका ध्यान रखा जाना चाहिए।

बुधवार को सचिवालय में कुम्भ मेले की व्यव्स्थाओं के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि कुम्भ के दृष्टिगत विभागीय स्तर पर सम्पादित होने वाली व्यवस्थाओं की एसओपी जारी करने के साथ ही डाक्यूमेन्टेशन पर ध्यान दिया जाय। उन्होंने इस सम्बन्ध में व्यापक जन जागरूकता के प्रसार पर भी बल दिया। इस अवसर पर सचिव नगर विकास शैलेश बगोली ने कुम्भ मेले की व्यवस्थाओं के तहत किये जा रहे स्थायी एवं अस्थायी निर्माण कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सचिव नीतेश झा, विशेष सचिव मुख्यमंत्री मधुकर धकाते, अपर सचिव इकबाल अहमद तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी हरिद्वार, आईजी मेला तथा मेला अधिष्ठान के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!