Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गढ़वाल कमिश्नर कैम्प कार्यालय पौड़ी के समीप सेल्फी प्वांइट का किया लोकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जनवरी 2021, शुक्रवार, पौड़ी (सू०वि०)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत गढ़वाल कमिश्नर कैम्प कार्यालय पौड़ी के समीप सेल्फी प्वांइट का लोकार्पण तथा पौड़ी टेका मोटर मार्ग पर चैरी ब्लाॅजम पौधारोपण किया।

[box type=”shadow” ][/box]

इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ० धन सिंह रावत, विधायक पौड़ी मुकेश सिह कोली, विधायक लैसडोन दिलीप रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, नगर पालिकाध्यक्ष यश्पाल बेनाम, बहुउद्देशीय सहकारिता समिति अध्यक्ष संपत सिह रावत, गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन, जिलाधिकारी धीराज सिह गब्र्याल सहित अन्य गणमान्य ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ल्वाली घाटी क्षेत्र में बेहतर प्रजाति के बांस रोपण करें, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि पौड़ी जनपद ने बेहतर विकास कार्य किये जा रहे हैं। जिला योजना के अन्तर्गत आवंटित धनराशि का सदुपयोग हो रहा है। बीस सूत्री कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद पौड़ी पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि बांस को लेकर कार्य योजना तैयार की गयी है, जिसके तहत हाईब्रिड बांस जो 165 फीट तक की ऊँचाई ले सकता है। किसान तैयार हो तो बांस की इस प्रजाति को नदी से लेकर ऊँचाई वाले स्थानों में भी उगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पहले यह जंगली प्रजाति के रूप में जानी जाती थी, लेकिन अब भारत सरकार ने बांस को फसल का दर्जा दे दिया है। उन्होंने कहा कि किसान इसको फसल की तरह काटकर बाजार में बिक्री कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश में जितनी बांस आधारित फैक्ट्रियां, वह लगभग समाप्त हो गई थी। उन्होंने कहा कि किसान इस क्षेत्र में काम करते हैं तो इससे बहुत से रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। उन्होंने जिलाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान अगर इसमें इच्छुक होते हैं तो इसको भी बढ़ावा दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जो भी जनकल्याणकारी योजनायें हैं, उनको गाँव गाँव तक पहुँचायें ताकि लोग योजनाओं का फायदा उठाकर लाभान्वित हो सके। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ० धन सिंह रावत ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा हर ब्लाॅक में एक महाविद्यालय खोला जायेगा। साथ ही प्रत्येक ब्लाॅक के मुख्यालय को डबल लेन सड़क से जोड़ा जायेगा, जिससे ब्लाकों का समुचित विकास होगा। उन्होंने कहा कि बासा1 बनने के बाद स्थानीय महिलायें स्वरोजगार से जुड़ी हैं। बासा1 बनाने के उद्देश्य में हम सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि बासा2 भी एक माह में बनकर तैयार हो जायेगा। उन्होंने कहा कि मा० मुख्यमंत्री द्वारा जिला विकास प्राधिकरण को स्थगित कर दिया है, जो कि सराहनीय फैसला है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!