Breaking News :
>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री ने लोहाघाट में किया ग्रोथ सेंटर का शुभारंभ – चंपावत जिले में कोरोड़ो रुपये की लागत से बनने वाली योजनाओं की रखी आधारशिला

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 7 नवम्बर 2020, चम्पावत। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लोहाघाट में ग्रोथ सेंटर के शुभारंभ अवसर पर जिले में 1192.94 लाख रूपये की लागत से बनी सात योजनाओं का लोकार्पण किया। साथ ही 1884.83 लाख रूपये से बनने वाली 12 योजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री आज शनिवार को लोहाघाट में 41.40 लाख रूपये से बने आयरन पॉट्स एंड एग्रीकल्चर इम्लिमेंट्स ग्रोथ सेंटर के साथ ही केंद्रीय वित्त पोषित योजना के तहत अवस्थापना सुविधाओं को विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा देने व रोजगार के साधनों को वृद्धि करने के लिए 495.70 लाख रूपये की योजनाओं तथा एनएचएम के तहत चम्पावत जिला में 41.63 लाख रूपये से लगे ऑक्सीजन सिस्टम, विकास खंड कार्यालय में 35 लाख रूपये से बने बी.डी.ओ. आवास, नरसिंह डांडा एड़ी गुरौली मोटर मार्ग से नरसिंह डांडा गाँव तक 177.93 लाख रूपये से मोटर मार्ग, 336.35 लाख रूपये से बनी मनिहारगोठ सैलानीगोठ पेयजल योजना, 64.93 लाख रूपये से सप्तेश्वर लघु जल विद्युत परियोजना के ​रिनोवेशन व रिपेयर कार्य का लोकार्पण किया। इसके अलावा सीएम ने लोहाघाट के देवीधार मेला क्षेत्र में 50 लाख रूपये होने वाले परिक्रमा पथ, बॉटनिकल गार्डन, योगा पार्क, व्यू प्वाइंट, छतरी व बेचों के निर्माण, रीठा साहिब में 366.52 लाख रूपये से होने वाले बाढ़ सुरक्षा कार्य, 195.01 लाख रूपये से बाराकोट के ग्राम बौतड़ी में होने वाले बाढ़ सुरक्षा कार्य, 203.34 लाख रूपये से होने वाले ललुवापानी वनलेख मोटर मार्ग से नघान तक बनने वाले चार किमी मोटर मार्ग, 245.02 लाख रूपये से लोहाघाट से फोर्ती तक बनने वाले मोटर मार्ग व पुल निर्माण, 181.68 लाख रूपये से बनबसा में बनने वाले सीमेंट कंक्रीट इंटरलॉक टाइल्स, 280.42 लाख रूपये से बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाले सीसी मार्ग व इंटरलॉक टाइल्स मार्ग, 160 लाख रूपये से होने वाले भरछाना से मोटर मार्ग को गौड़ी मिलान करने के कार्य, 60 लाख रूपये से बनने वाले पल्सों – कलजाख मोटर मार्ग व 35 लाख रूपये से बनने वाले सेलाखोला हरिजन बस्ती से रोपा रौखेत तक के सीसी मार्ग व दीवार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!