Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

मुख्यमंत्री ने किया कैलाश अस्पताल में कैलाश ‘ओमेगा कैंसर सेन्टर’ का शुभारम्भ

[highlight]हमारी चिकित्सा पद्वतियाँ एक दूसरे के विरोधी नहीं पूरक बनें : मुख्यमंत्री[/highlight]

[box type=”shadow” ][/box]

  • चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से जनता को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा।
  • राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास पर दिया जा रहा है विशेष ध्यान।
  • कैलाश ओमेगा कैंसर सेन्टर राज्यवासियों की आवश्यकताओं को पूर्ण करने में होगा मददगार।

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 फ़रवरी, 2021, शनिवार, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को हरिद्वार रोड जोगीवाला चौक स्थित कैलाश अस्पताल में कैलाश ओमेगा कैंसर सेन्टर का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस केयर सेंटर की स्थापना से प्रदेश की बड़ी आवश्यकता की पूर्ति होगी। उन्होंने कहा कि बढ़ती बीमारियों के स्वरूप को देखते हुए उनके उपचार के लिये भी समेकित प्रयासों की जरूरत है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता हमारे लिये चुनौती रही है। पर्वतीय क्षेत्रों मे स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिये अनेक प्रयास किये गये हैं। इस दिशा में प्रभावी पहल की गई है। राज्य में अब तक 2200 चिकित्सकों की तैनाती की गई है। स्वास्थ्य केन्द्रों के सुद्ढीकरण के भी कारगर प्रयास किये गये हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य में चिकित्सा सेवाओं को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास किये गये हैं। 10 माह पूर्व जहाँ राज्य में कुल 216 आईसीयू बेड व 116 वेन्टीलेटर्स थे, अब बढ़कर 863 आईसीयू बेड व 695 वेन्टीलेटर्स हो गए हैं। उन्होंने एलोपैथी, आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा पद्धतियों को आपसी समन्वय से कार्य करने पर बल देते हुए कहा कि आज इनके आपसी समन्वय की आवश्यकता भी महसूस की जा रही है। यह पद्धतियाँ एक दूसरे के विरोधी नहीं पूरक बनकर जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में कैसे मददगार हो सके इस दिशा में भी प्रयासों की उन्होंने जरूरत बतायी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में फिजियोथिरेपी को बढ़ावा देने के लिए अच्छे अनुभवी फिजियोथिरेपिस्टों की भी जरूरत बतायी।

मुख्यमंत्री ने कैलाश अस्पताल के चेयरमैन डॉ० महेश शर्मा का प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास में सहयोग के लिये आभार जताते हुए कहा कि डॉ० शर्मा ने पूर्व में केन्द्रीय मंत्री रहते हुए प्रदेश में सांइस सिटी की स्थापना के साथ ही विभिन्न मन्दिरों के पुनरूद्धार एवं सौन्दर्यीकरण के लिये केन्द्रीय सहायता उपलब्ध करायी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में स्थापित देश की 5वीं सांइस सिटी विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में उपयोगी होगी साथ ही इसमें विज्ञान की नई गतिविधियों की जानकारी हमारे युवा विज्ञानियों एवं युवाओं को उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में सांइस सिटी स्थापना का उनका 2005 से ख्वाब रहा है। इसकी प्रेरणा उन्हें गाँधीनगर की सांइस सिटी को देखकर मिली थी।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कोरोना काल में भी कैलाश अस्पताल ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें प्रदान कर जनता की परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना की बीमारी ने हमे बहुत कुछ सिखाया ही नहीं इससे हमें अपनी स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने का अवसर भी मिला है।

अस्पताल के चेयरमैन डॉ० महेश शर्मा ने कहा कि यह अस्पताल उत्तराखण्ड वासियों का हृदय रोग के साथ ही केंसर रोग के उपचार की जरूरत को पूरा करने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के माध्यम से प्रदेशवासियों की सेवा का उनका प्रयास है।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, ओमेगा अस्पताल के डॉ० पी श्रीधर ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम में निदेशक कैलाश अस्पताल, डॉ० पवन शर्मा के साथ ही अनेक जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!