Breaking News :
>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
देश

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सड़कों के निर्माण के लिए के लिए वित्तीय मंजूरी

  • जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी के खिलाफ आयुक्त करेंगे जाँच

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जनवरी 2021, बुधवार, देहरादून(सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कुछ विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के लिए वित्तीय मंजूरी दी है।
गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दो मोटर मार्गों के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों के लिए 34.40 लाख रूपये की मंजूरी दी है। हरिद्वार के झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रेमनगर सरकड़ी कलेमपुर सड़क निर्माण के दूसरे चरण के कार्यों के लिए 1.52 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। टिहरी जिले में नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में ज्वारना से बड़कोट मोटर मार्ग के दूसरे चरण के नवनिर्माण कार्य के लिए 2.05 करोड़ रूपये की वित्तीय सहमति दी है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुख्यमंत्री ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिशन के तहत चयनित कलस्टरों में विकास मद में 11.75 करोड़ रूपये की राशि पुनर्वियोग के माध्यम से अवमुक्त करने को हरी झंडी दे दी है। धनराशि का खर्च भारत सरकार से मिले दिशा निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित किया जाएगा। अर्ध शहरी क्षेत्रों में मिशन के तहत गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण और वहाँ विकास कार्य किये जाने हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी के खिलाफ आयुक्त करेंगे जाँच

जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी दीपक बिजल्वाण के खिलाफ लगे गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा की गई प्रारंभिक जाँच रिपोर्ट के आधार पर पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों के तहत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उच्चस्तरीय जाँच के निर्देश दिए हैं। गढ़वाल मंडलायुक्त को इस मामले की जाँच के लिए नामित किया गया है। उन्हें शीघ्र जाँच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!