Breaking News :
>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री ने आशा कार्यकत्रियों की प्रोत्साहन राशि के लिए 2.71 करोड़ रूपये जारी करने की स्वीकृति के साथ ही अन्य कई विकास कार्यों को दी हरी झंडी, पढ़िए पूरी ख़बर

  • 367 नई आशा कार्यकत्रियों का होगा चयन।
  • उत्तरकाशी और चमोली में पीएचसी के लिए स्वीकृति।
  • गैरसैंण अस्पताल में 20 अतिरिक्त बेड बनेंगे।
  • चंपावत के सिलिंगटाक में टी टूरिज्म हट की मरम्मत होगी।
  • कार्बेट और राजाजी टाईगर रिजर्व पार्कों का संरक्षण व विकास।
  • कोटाबाग में 5 किमी लंबी धमोला नहर का जीर्णोंद्धार होगा।

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 24 जनवरी 2021, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में कार्यरत 565 नई आशा कार्यकत्रियों को वर्ष 2019-2020 और 2020-2021 की प्रोत्साहन राशि 2.71 करोड़ रूपये जारी करने को हरी झंडी दे दी है। साथ ही वर्ष 2020-2021 में जिलों में 367 नई आशा कार्यकत्रियों की नियुक्ति के लिए चयन की भी सहमति दी है।

चिकित्सा स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से मुख्यमंत्री को प्रदेश में कार्यरत 565 नई आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि दिए जाने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति किए जाने का प्रस्ताव उपलब्ध कराया था। कार्मिक विभाग ने भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार आशा कार्यकत्रियों के चयन किए जाने का परामर्श इस शर्त के साथ प्रदान किया जाना प्रस्तावित किया कि इसमें पहले वित्त विभाग की सहमति ली जाए। मुख्यमंत्री ने बतौर वित्त मंत्री इस प्रस्ताव पर सहमति दी है। साथ ही वर्ष 2020-2021 में 367 नई आशा कार्यकत्रियों की नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया को भी हरी झंडी दे दी है। इन आशा कार्यकत्रियों की नियुक्ति होने पर 88 लाख 8 हजार रूपये प्रतिवर्ष वित्तीय भार पड़ेगा।

उत्तरकाशी और चमोली में पीएचसी के लिए स्वीकृति

  • मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में जिला उत्तरकाशी के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (टाइप –ए) जखोल के प्रथम चरण के निर्माण कार्य के लिए 11.16 लाख रूपये तथा चमोली जिले के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (टाईप-ए) नंदप्रयाग के भवन निर्माण के लिए प्रथम चरण के निर्माण कार्यों के लिए 13.17 लाख रूपये की राशि जारी करने पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सहमति दी है।

गैरसैंण अस्पताल में 20 अतिरिक्त बेड बनेंगे

  • मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम घोषणा के अनुपालन में चमोली जिले के अंतर्गत उपजिला चिकित्सालय, गैरसैंण में 20 अतिरिक्त बेड के निर्माण के लिए 36.93 लाख रूपये की अवमुक्त करने की स्वीकृति दी है। इसके लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था बनाया गया है।

चंपावत के सिलिंगटाक में टी टूरिज्म हट की मरम्मत होगी

  • मुख्यमंत्री ने चंपावत के अंतर्गत 13 डिस्ट्रिक्ट 13 न्यू डेस्टिनेशन योजना में सिलिंगटाक में स्थित टी टूरिज्म हट की मरम्मत व्यू प्वाइंट, कैफेटेरिया, टिकिट हाउस तथा फैंसिंग कार्य के ले 105.50 लाख रूपये (1 करोड़ 5 लाख 50 हजार रूपये) की स्वीकृति दी है। यह राशि तीन चरणों में 40-40-20 प्रतिशत के आधार पर जारी की जाएगी। चालू वित्तीय वर्ष में इसके लिए 42.50 लाख रूपये की राशि अवमुक्त किए जाने पर मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दी है।

कार्बेट और राजाजी टाईगर रिजर्व पार्कों का संरक्षण व विकास

  • चालू वित्तीय वर्ष में राज्य सैक्टर योजना में कार्बेट और राजाजी टाईगर रिजर्व पार्कों का संरक्षण और विकास करने के लिए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 6 करोड़ रूपये की धनराशि आवंटित करने पर मोहर लगा दी है। इस योजना पर दोनों रिजर्व पार्कों में काम भी शुरू हो गया है।

कोटाबाग में 5 किमी लंबी धमोला नहर का जीर्णोंद्धार होगा

  • मुख्यमंत्री ने राज्य सेक्टर पोषित नहर निर्माण मद के अंतर्गत जिला नैनीताल के विकासखंड कोटाबाग में 5.296 किलोमीटर लंबी धमोला नहर व हेड के जीर्णोंद्धार की योजना के लिए 107.92 लाख रूपये की स्वीकृति के साथ चालू वित्तीय वर्ष में पहली किश्त के रूप में 43.16 लाख रूपये की राशि अवमुक्त करने पर सहमति दी है। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव भेजा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!