Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

कंडोलिया थीम पार्क को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनता को किया समर्पित, लाइट एंड लेजर शो ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

  • टिहरी झील की तर्ज पर आने वाले समय में सतपुली झील में भी सी-प्लेन संचालन की योजना

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 28 जनवरी 2021, देहरादून (सू.ब्यूरो)। पौड़ी में आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कंडोलिया के थीम पार्क को जनता को समर्पित किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियाँ व पार्क में लाइट एंड लेजर शो का कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे।

पौड़ी पहुँचने पर सबसे पहले मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कंडोलिया ठाकुर के दर्शन किए और सभी की खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने कंडोलिया थीम पार्क का उद्धघाटन करते हुए सभी को कंडोलिया के थीम पार्क की बधाइयाँ दी। उन्होंने कहा कि कंडोलिया देश के सर्वोच्च ऊँचाई वाला थीम पार्क है। पहाड़ की भौगोलिक स्थितियों के अनुरूप बने इस पार्क के माध्यम से हम पर्यटन विकास को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक हमारे राज्य में धार्मिक पर्यटक ही आते हैं लेकिन अब इसे और विस्तार देने का प्रयास किया जा रहा है। पर्यटन विकास के लिए हमने सर्वाधिक रोजगार देने वाले एडवेंचर टूरिज्म में विशेष फोकस किया है। कहा कि शीतकालीन पर्यटन को प्रदेश में बढ़ावा दिया जायेगा। आने वाले दस बाहर सालों में स्थितियां काफी बेहतर हो जायेंगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भवन निर्माण शैली भी कई क्षेत्रों में सबसे आगे है। इसको बढ़ावा देने का भी प्रयास किया जा रहा है। सतपुली में झील निर्माण के अलावा कई योजनायें पर्यटन विकास को बढ़ावा देंगी। टिहरी झील की तर्ज पर ही आने वाले समय में सतपुली की झील में सी-प्लेन संचालन की भी योजना है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पौड़ी में एनसीसी अकादमी में कुछ दिक्कतें आई हैं लेकिन जल्द उनका समाधान हो जायेगा। उन्होंने कहा कि पौड़ी बस अड्डे के लिए तीन करोड़ सरकार ने दे दिए हैं। अब यह जल्द पूरा हो जायेगा। उन्होंने कहा कि ग्रोथ सेंटरों का संचालन कर रही महिलाओं के उत्पादों को बाजार मुहैया कराने के मकसद से प्रदेश में 5100 विपणन केंद्र बनाए जा रहे हैं।

[box type=”shadow” ]इस पार्क को बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह पार्क स्वरोजगार के लिहाज से भी काफी कारगर सिद्ध होगा। यहां युवाओं के लिए मनोरंजन की भी पूरी व्यवस्था की गई है। पार्क में म्यूजिकल फांउटेंन, लाइटिंग सिस्टम भी हैं। यहां बच्चों के लिए ओपन थियेटर, ओपन जिम, स्केटिंग रिंग बनाए गए हैं। साथ ही यहां पर्यटकों के ठहरने के लिए कॉटेज भी तैयार किए गए हैं।[/box]

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत, पौड़ी विधायक मुकेश कोली, लैंसडाउन विधायक दलीप रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, नगरपालिका अध्यक्षयशपाल बेनाम, जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन, जिलाधिकारी धीराज गबर्याल आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!