Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिग द्वारा की प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 मई 2021, शनिवार, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिग द्वारा प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिसिन किट की उपलब्धता, हर स्तर पर सुनिश्चित की जाए। कोविड संक्रमितों को हर जरूरी ईलाज मिलना चाहिए। इसमें किसी तरह की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह उच्चाधिकारियों और जिलाधिकारियों की जिम्मेवारी है कि कोविड संक्रमितों के बचाव में अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने वाले हमारे फ्रंटलाईन योद्धाओं को पूरा लाजिस्टिक सपोर्ट मिले।

[box type=”shadow” ]

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में हर जिला अस्पताल में सिटी स्केन मशीन और उसे संचालित करने के लिए प्रशिक्षित मैनपावर हो। टेस्टिंग को बढ़ाने की जरूरत है। कोविड के टीकाकरण के लिए वैक्सीन की पर्याप्त संख्या में उपलब्धता हो। यह देखा जाए कि सभी वैक्सीनेशन केंद्रों पर कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन हो।

मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि कोविड से संबंधित डाटा की रीयल टाईम एन्ट्री हो। इसमें किसी तरह की लापरवाही न हो। अगर कहीं पर आईसीयू फंक्शनल न हों तो उसे फंक्शनल किया जाए और इसके लिये जरूरी होने पर और प्रशिक्षित मैनपावर की नियुक्ति कर ली जाए। ऑक्सीजन का सही तरीके से उपयोग हो। इसका नियमित ऑडिट हो। अगले एक माह, दो माह और तीन माह बाद कितनी ऑक्सी जन और आक्सीजन सिलेंडरों की आवश्यकता हो सकती है, इसका आंकलन करते हुए अभी से तैयारियाँ सुनिश्चित कर ली जाए। ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स में स्किल्ड लोग तैनात हों। ब्लेक फंगस के लिये जरूरी दवाइयों की उपलब्धता देख ली जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओवर चार्जिंग और ब्लैक मार्केटिंग में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। ऑक्सीजन सिलेंडर की जमाखोरी को रोकने की जरूरत है। फ्लाईंग स्क्वाड द्वारा अस्पतालों की नियमित मानिटरिंग हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेषज्ञ, कोविड की तीसरी लहर की सम्भावना व्यक्त कर रहे हैं। हमें वर्तमान में कोविड की स्थिति का भी सामना करना है और कोविड की सम्भावित तीसरी लहर को लेकर अभी से पुख्ता तैयारियाँ भी करनी हैं। इसमें बच्चों को लेकर विशेष फोकस करना होगा। मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिये कि कोविड की तीसरी लहर की तैयारी फुलप्रूफ हो। इसमें कोई लापरवाही न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड को पर्वतीय क्षेत्रों में फैलने से रोकना होगा। इसके लिये हर जरूरी कदम उठाए जायें। गाँव-गाँव में जनजागरूकता अभियान चलाये जायें। कोविड से लड़ाई में धन की कोई कमी नहीं है। टीम भावना से हमें यह लड़ाई जीतनी है।[/box]

मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि हम सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। नागरिक उड्डयन विभाग 15 जून से 30 सितम्बर तक एक-एक हेलीकाप्टर चिन्यालीसौड़ व पिथौरागढ़ में उपलब्ध रखें। ताकि यदि जरूरत पड़े तो बरसात में रास्ते बंद होने की स्थिति में गम्भीर मरीजों, ऑक्सीजन सिलेंडर आदि को एयर लिफ्ट किया जा सके। दूरस्थ क्षेत्रों में आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स प्राथमिकता से दिये जायें। पूरा ऑक्सीजन सप्लाई मैनेजमेंट प्लान बना लें। डीआरडीओ द्वारा बनाए जा रहे कोविड अस्पताल में कुछ बेड बच्चों के अनुरूप रखे जायें।

बैठक में बताया गया कि वैक्सीन के लिए ग्लोबल टैंडरिंग की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पूरी कोशिश की जा रही है कि वैक्सीन की पूरी उपलब्धता हो। मेडिसिन किट और आईवरमेक्टीन को बीएलओ के माध्यम से पब्लिक तक पहुँचाने पर काम कर रहे हैं। कोविड संबंधित ज़रूरतों को पूरा करने के लिये सीएसआर में भी प्रयास किये जा रहे हैं। हमें अनेक उद्योगपतियों, संगठनों, संस्थाओं से काफी सहयोग भी मिल रहा है।

वीडियो कांफ्रेंसिग मेंअपर मुख्य सचिव श्रीमती मनीषा पंवार, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव अमित नेगी, सचिव शैलेश बगोली, डॉ० पंकज कुमार पाण्डेय सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!