Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोविड वैक्सीन के लिये संबंधित कम्पनी को अविलंब डिमान्ड भेजने के दिये निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अप्रैल 2021, रविवार, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोविड वैक्सीन के लिये संबंधित कम्पनी को अविलंब डिमान्ड भेजने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द से जल्द प्रदेशवासियों का कोविड वैक्सीनैशन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिये। इसके लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कोविड की नियमित समीक्षा के क्रम में बीजापुर हाउस में आयोजित बैठक में ये निर्देश दिये। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, राज्य मंत्री डाॅ० धन सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव अमित नेगी, सचिव शैलेश बगोली, सचिव डाॅ० पंकज कुमार पाण्डेय, डीआईजी श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन हमारे यहाँ पर्याप्त मात्रा में है। इसका सही तरीके से प्रयोग बहुत जरूरी है। यह सुनिश्चित किया जाए कि ऑक्सीजन के अभाव में प्रदेश में किसी मरीज की मृत्यु न हो। ऑक्सीजन प्लांट का पूरी क्षमता से उपयोग हो। ऑक्सीजन के लिए जरूरी सिलेंडरों की कमी न हो। कोविड टेस्ट करवाने वालों को तुरंत जरूरी किट उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की चेन को ब्रेक करने के लिए जनजागरूकता बहुत जरूरी है। साथ ही मास्क न पहनने या सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना करने पर तुरंत कड़ी कार्रवाई करें। राज्य के बोर्डर पर और सख्त होने की जरूरत है। जिलाधिकारी, अपने यहाँ की स्थिति के अनुसार निर्णय ले सकते हैं।

सचिव डॉ पंकज पाण्डेय ने बताया कि 7 नये आक्सीजन प्लांट की मंजूरी मिली है। आठ पहले से एक्टिव हैं। और अधिक आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स की व्यवस्था की जा रही है। राज्य में वर्तमान में ऑक्सीजन की कमी नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए सुझाव दिये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!