Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश : आम जन मानस की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण सेवाओं को ऑनलाईन करने की कार्यवाही की जाय

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मार्च 2021, बुधवार, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आम जन मानस की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण सेवाओं को ऑनलाईन करने की कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बैठकों में सचिव स्तर तक के अधिकारियों द्वारा अनिवार्य रूप से प्रतिभाग किया जाय। कार्यो की प्रगति में तेजी लाने के लिए मुख्य सचिव एवं अपर मुख्य सचिव अपने स्तर से लगातार बैठकें आयोजित कर समीक्षा करें।

मुख्यमंत्री द्वारा अगले वित्तीय वर्ष के लिए योजनाओं की डी.पी.आर. तैयार करने तथा समस्त टेण्डर इत्यादि जारी करने एवं इस कार्य के लिए नियोजन विभाग को संबंधित विभागों की विभिन्न योजनाओं की बुकलैट बनाने जिसमें मुख्य रूप से विभागीय संचालित मुख्य योजना का संक्षिप्त विवरण भी समाहित करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री द्वारा शासकीय कार्यालयों में अनिवार्य रूप से सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निर्धारित समय सीमा पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है। इस हेतु सचिवालय में लैपटॉप/बायोमैट्रिक के माध्यम से भी उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ ही हर पक्ष में कार्मिक विभाग द्वारा उपस्थिति की सूचना मुख्य सचिव तथा मुख्यमंत्री कार्यालय को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव द्वारा सम्बन्धित विभागों को निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!