Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत तीरथ सिंह रावत ने राज्य में विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु प्रदान की वित्तीय स्वीकृतियाँ

आकाश ज्ञान वाटिका, १३ मई २०२१, बृहस्पतिवार, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखण्ड राज्य पर्यटन विकास परिषद हेतु 25 करोड़ 50 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ ही धनराशि अवमुक्त करने हेतु स्वीकृति प्रदान की।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने देहरादून जनपद के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के तीन विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 1 करोड़ 93 लाख रूपये की स्वीकृति दी है। विधानसभा क्षेत्र सहसपुर में नगर निगम क्षेत्र में चन्द्रबनी के अंतर्गत वाइल्ड लाईफ मुख्य मार्ग से चोयला मार्ग के चौड़ीकरण व नाला निर्माण कार्य हेतु मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने 2 करोड़ 98 लाख रूपये की स्वीकृति दी है। विधानसभा चकराता में दो निर्माण कार्यों के लिये 1 करोड़ 15 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ऊधमसिंह नगर जनपद के विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता के अंतर्गत टेडाघाट-चन्देली मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए 1 करोड़ 32 लाख रूपये की स्वीकृति दी हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अन्तर्गत तीन विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये 2 करोड़ 94 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। जसपुर क्षेत्र के अतंर्गत काशीपुर मेन मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 3 करोड़ 51 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई। गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत तीन विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए भी मुख्यमंत्री ने 5 करोड़ 20 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा में विकासखण्ड भौंसियाछाना के अंतर्गत सल्ला भाट कोट से सूकना सल्यूणी तक मोटर मार्ग निर्माण हेतु 1 करोड़ 36 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही कसार देवी से ग्राम माठ तक मोटर मार्ग निर्माण के लिये 46 लाख रूपये एवं बाड़ेछीना-सेराघाट से बिनूक बतलचौरा तक मोटर मार्ग निर्माण हेतु 32 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। विकासखण्ड हवालबाग में दामूदारा से सरसों तक लिंक मोटर मार्ग निर्माण हेतु 50 लाख रूपये की स्वीकृति मुख्यमंत्री द्वारा दी गयी है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जनपद उत्तरकाशी के गंगोत्री विधानसभा के अंतर्गत दो निर्माण कार्यों के लिये 60.63 लाख रूपये एवं विधानसभा क्षेत्र यमानोत्री के अंतर्गत चिल्यालीसौड़-जोगथ मोटर मार्ग में क्षतिग्रस्त दीवारों के निर्माण हेतु 47.42 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पौड़ी जनपद के पौड़ी विधानसभा में दो निर्माण कार्यों हेतु 85 लाख रूपये एवं हरिद्वार जनपद के लक्सर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम रणजीतपुर से सिद्ध बाबा की ओर सड़क मार्ग निर्माण हेतु 1 करोड़ 17 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के थाना नाचनी के प्रशासनिक भवन एवं आवासों के निर्माण हेतु 2 करोड़ 56 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर के विकासखण्ड गरूड़ के अंतर्गत डंगोली-सातसिलिंग के डामरीकरण हेतु 1 करोड़ 22 लाख एवं पाण्डेखड़क-खडेरिया मोटर मार्ग के डामरीकरण हेतु 1 करोड़ 21 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!