Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
राजनैतिक-गतिविधियाँ

30 जून तक हो सकता है शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार, PM मोदी से आज मिलेंगे शिवराज

मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही अटकलों के बीच समाचार एजेंसी एएनआइ ने सूत्रों के हवालों से जानकारी दी है कि राज्य में कैबिनेट विस्तार 30 जून तक पूरा होगा। हालांकि, इसको लेकर अभी किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नही दी गई है। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। सीएम शिवराज की पीएम मोदी से ये मुलाकात काफी अहम है, क्योंकि मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा चुकी है।

CM बनने के बाद पीएम से पहली आधिकारिक मुलाकात

चौथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद तीन महीनों में यह उनकी पीएम मोदी से पहली आधिकारिक बैठक होगी। 23 मार्च को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद COVID-19 लॉकडाउन लगाया गय और चौहान औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री से नहीं मिल सके। आज की बैठक में, दो वरिष्ठ नेताओं के मध्य प्रदेश में वर्तमान राजनीतिक स्थिति और राज्य मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार पर चर्चा करने की संभावना है।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री को मध्य प्रदेश में वर्तमान COVID-19 स्थिति के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी देने की उम्मीद है। दोनों के बीच आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों पर भी चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा, चौहान प्रधानमंत्री को राज्य में किसानों की स्थिति और गेहूं की खरीद के बारे में जानकारी दे सकते हैं।

रविवार को दिन भर रही गहमागहमी

शिवराज मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित विस्तार के लिहाज से रविवार का दिन बेहद अहम रहा। लगभग तीन माह बाद दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संभावित मंत्रियों की सूची को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से लंबी चर्चा की। चौहान के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत भी गए हैं।

उधर, राज्यपाल लालजी टंडन की खराब सेहत को देखते हुए राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मप्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वे सोमवार को भोपाल आकर राजभवन में शपथ लेंगी।  इसके बाद इस बात की संभावना और प्रबल हो गई है कि मंत्रिमंडल में नए सदस्यों को शपथ 30 जून को दिलाई जा सकती है।

क्या है सियासी गणित ?

मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान को लगभग सौ दिन पूरे हो रहे हैं, लेकिन उनकी टीम पूरी तरह गठित नहीं हो पाई है। लॉकडाउन के कारण पहले चरण में हुए विस्तार में वे पांच मंत्रियों को अपनी टीम में जोड़ पाए थे। इनमें तीन भाजपा कोटे से और दो सिंधिया कोटे से थे। इसके बाद से लगातार मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा चलती रही, लेकिन पार्टी हाइकमान से अनुमति नहीं मिलने के कारण चर्चा अंजाम तक नहीं पहुंच पाई।

सिंधिया समर्थकों समेत भाजपा विधायकों के बढ़ते दबाव के कारण ऐसे समय मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट शुरू हुई है, जब सूबे के राज्यपाल लालजी टंडन अस्वस्थता के चलते लखनऊ में इलाजरत हैं। शपथ के लिए राज्यपाल का प्रभार अस्थाई तौर पर किसी दूसरे राज्य के राज्यपाल को सौंपा जाना है। उम्मीद है कि सोमवार को इस बारे में भी निर्णय हो जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!