Breaking News :
>>त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
देश

150 करोड़ की लागत से बने 240 बिस्तर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का सीएम शिवराज ने फीता काटकर लोकार्पण किया

150 करोड़ की लागत से बने 240 बिस्तर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का सीएम शिवराज ने फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उक्त अस्पताल बन जाने से रीवा सहित विंध्य के आसपास के जिलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि लगातार रीवा के लिए स्थानीय विधायक राजेंद्र शुक्ल बजट की मांग करते रहते हैं, मैंने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। मैं यह बताना चाहता हूं कि आगे आने वाले समय में महानगर के नाम से मशहूर इंदौर, भोपाल, जबलपुर से ज्यादा सुंदर ज्यादा सुविधा युक्त रीवा जिला बनेगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 3 वर्ष के अंदर अंदर हम रीवा जिले के अंदर किसी भी गांव में हैंडपंप की आवश्यकता महसूस नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में हम नल-जल योजना के माध्यम से पीने के पानी का सप्लाई करेंगे।

इस अवसर में एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने पुराने लय में दिखाई दिए उन्होंने जहां प्रदेश सरकार की योजनाओं का गुणगान किया, वहीं रीवा जिले में आचार संहिता न लगने का फायदा भी उठाने से पीछे नहीं रहे। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं की न केवल ब्रांडिंग की बल्कि अपने सरकार की योजनाओं को एक बार पुनः गरीब मजदूर और समाज के अंतिम सिरे पर खड़े व्यक्ति के लिए होना बताया है। सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आगे आने वाले दिनों में प्रदेश सहित रीवा को देश का नंबर एक जिला बनाकर छोड़ेंगे। इस अवसर पर उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस खुद अपना गिरेबान में झांक कर देखें। इस दौरान कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व मंत्री विधायक राजेंद्र शुक्ला, सांसद जनार्दन मिश्रा, केपी त्रिपाठी, नागेंद्र सिंह सहित सभी विधायक मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!